दौरा: कांग्रेस सत्ता में रहती तो अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन पाता - योगी आदित्यनाथ

कांग्रेस सत्ता में रहती तो अयोध्या में राम मंदिर नहीं बन पाता - योगी आदित्यनाथ
  • कहा-जाति नहीं, अब विकास की राजनीति
  • सुरक्षा पर भी दिया जोर
  • गडकरी के कार्यों की सराहना

डिजिटल डेस्क, नागपुर । कांग्रेस की नीतियों की आलोचना करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि पहले जाति की राजनीति होती रही, लेकिन अब विकास की राजनीति हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और सुरक्षा देने वाली सरकार है। योग्य को मतदान करने से योग्य सरकार बनती है। अधिक से अधिक मतदान करें।

गडकरी के कार्यों की सराहना : सोमवार को शिवाजी चौक फ्रेंडस कालोनी में महायुति के उम्मीदवार नितीन गडकरी की प्रचार सभा में योगी आदित्यनाथ बोल रहे थे। नागपुर व महाराष्ट्र को ऊर्जा देने वाली संत महापुरुषों की भूमि कहते हुए योगी ने यह भी कहा-मैं अयोध्या से आया हूं। संकल्प करिए जो राम को लाए हैं, हम उनकाे लाएंगे। 500 वर्ष से प्रतीक्षा की जा रही थी कि रामलला अयोध्या के मंदिर में जाएंगे। वह प्रतीक्षा पूरी हुई है। कांग्रेस की सत्ता रहती तो यह संभव नहीं हो पाता। 10 वर्षों के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा- उत्तरप्रदेश में दंगे नहीं हो रहे हैं। कर्फ्यू नहीं लगते हैं। अपराधियों की संपति पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। देश में भी सुरक्षा और विशेषकर महिला सुरक्षा के मामले में प्रशासन व्यवस्था अधिक सक्षम हुई है। गडकरी के कार्यों की सराहना करते हुए योगी ने कहा-गडकरी ने न केवल विकास कार्य किए, बल्कि विकास प्रकल्पों के लिए सभी की सहायता की है। सभा मंच पर संजय भेंडे, दयाशंकर तिवारी, माया इवनाते, सुधाकर देशमुख, संदीप जोशी, संदीप गवई, परिणय फुके, राकांपा अजित गुट के प्रशांत पवार सहित अन्य पदाधिकारी थे। संचालन किशन गावंडे ने किया।

75% मतदान करें : गडकरी : नितीन गडकरी ने 75 प्रतिशत मतदानका आह्वान किया। शहर विकास की योजनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जनसहयोग से ही यह सब संभवहो पाया है। नागपुर की पहचान टाइगर कैपिटल के रूप में है। जल्द ही एविएशन हब के रूप में होगी।

गडकरी के घर पहुंचे योगी : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को विदर्भ दौरे के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री िनतीन गडकरी के वर्धा मार्ग स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने गडकरी के घर देवी दर्शन किए। गडकरी परिवार से कांचन गडकरी, नंदिनी, सान्वी, रमा, कावेरी व अर्जुन उपस्थित थे।

Created On :   9 April 2024 5:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story