New Delhi News: कर्नाटक सरकार के बाद खरगे की निजी राय - आरएसएस पर लगा देना चाहिए प्रतिबंध

- मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा-आरएसएस पर लगा देना चाहिए प्रतिबंध
- कर्नाटक सरकार के बाद खरगे ने व्यक्त की अपनी निजी राय
New Delhi News. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक सरकार में मंत्री और अपने बेटे प्रियांक खरगे के सुर में सुर मिलाते हुए शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। हालांकि, उन्होंने इसे अपना निजी विचार बताया। खरगे ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि 1948 में महात्मा गांधी की हत्या के बाद सरदार वल्लभ भाई पटेल ने भी आरएसएस की आलोचना की थी। उन्होंने पटेल की ओर से श्यामा प्रसाद मुखर्जी को लिखे पत्र का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पटेल ने अपने पत्र में कहा था कि आरएसएस के द्वारा बनाए गए माहौल की वजह से ही गांधी की हत्या हुई थी।
 यह भी पढ़े -पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया वर्तिका सिंह की फिल्म 'हक' जल्द होगी रिलीज, बोलीं-खुद को समझने का मौका मिला
यह भी पढ़े -पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया वर्तिका सिंह की फिल्म 'हक' जल्द होगी रिलीज, बोलीं-खुद को समझने का मौका मिला
कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह झूठ को सच बनाने में माहिर हैं। वह हर बात के लिए कांग्रेस को दोष देते हैं। उन्होंने कहा कि आज सरदार पटेल की जयंती है और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि है। सरदार पटेल लौह पुरुष थे तो इंदिरा गांधी आयरन लेडी थीं। दोनों ने ही देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया।
 यह भी पढ़े -पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया वर्तिका सिंह की फिल्म 'हक' जल्द होगी रिलीज, बोलीं-खुद को समझने का मौका मिला
यह भी पढ़े -पूर्व मिस यूनिवर्स इंडिया वर्तिका सिंह की फिल्म 'हक' जल्द होगी रिलीज, बोलीं-खुद को समझने का मौका मिला
खरगे ने आरएसएस-भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन लोगों ने गांधी की हत्या की थी, आज उन्हीं के लोग कहते हैं कि कांग्रेस सरदार पटेल को याद नहीं करती। सरदार वल्लभभाई पटेल देश को एक करने वाले नेता हैं। उन्होंने संविधान सभा में मौलिक अधिकार से जुड़े अपने विचार रखे और संविधान में जगह बना कर दी। सरदार पटेल कहते थे कि संघ के भाषण सांप्रदायिकता से भरे हैं। संघ के कारण ही गांधी जी की हत्या हुई थी। खऱगे ने कहा कि भाजपा-आरएसएस हमेशा देश के लिए घातक रहे है, वहीं कांग्रेस हमेशा देश की भलाई के बारे में सोचती है।
Created On :   31 Oct 2025 7:37 PM IST












