क्लाउड सीडिंग का ट्रायल सफल: कृत्रिम बारिश को लेकर AAP नेता ने रेखा सरकार को घेरा, कहा- आर्टिफिशियल रेन के पीछे किया फर्जीवाड़ा

कृत्रिम बारिश को लेकर AAP नेता ने रेखा सरकार को घेरा, कहा- आर्टिफिशियल रेन के पीछे किया फर्जीवाड़ा
ट्रायलों के 2 घंटे बाद भी बारिश नहीं हुई थी। इसको लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली सरकार पर तंज कसा है। पार्टी ने आर्टिफिशियल बारिश के नाम पर, इसे फर्जीवाड़ा करार दिया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की रेखा सरकार ने आज दोपहर को कृत्रिम बारिश के कई ट्रायल करवाए गए। इसके के कुछ घंटे बाद कई सवाल उठने लगे हैं। इन ट्रायलों के 2 घंटे बाद भी बारिश नहीं हुई थी। इसको लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली सरकार पर तंज कसा है। पार्टी ने आर्टिफिशियल बारिश के नाम पर, इसे फर्जीवाड़ा करार दिया है।

आप ने दिल्ली सरकार पर साधा निशाना

इस आर्टिफिशियल रेन के बाद राज्य के अधिकारियों ने दावा किया था कि 15 मिनट से लेकर 4 घंटे के भीतर बारिश होने की संभालना है। लेकिन, तीन घंटे बीत जाते का बाद भी मौसम पूरी तरह से साफ दिखाई दिया। इसको लेकर आप नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, "बारिश में भी फर्ज़ीवाड़ा, कृत्रिम वर्षा का कोई नामुनिशान नहीं दिख रहा है। इन्होंने सोचा होगा देवता इंद्र करेंगे वर्षा। सरकार दिखाएगी खर्चा।"

आप नेता ने आगे कहा, "इंद्र देवता भी सरकार का साथ नहीं दे रहे। कल शाम को थोड़ी बहुत बारिश हो भी रही थी, लेकिन अब तो जो थोड़े बहुत बादल दिख रहे थे, वो भी चले गए।"

इस तकनीक का किया उपयोग

दरअसल, आज राजधानी दिल्ली में क्लाउड सीडिंग का ट्रायल सफल रहा। अब तक इसके तीन ट्रायल हो चुके हैं। इसके लिए IIT कानपुर के Cessna एयरक्राफ्ट इस्तेमाल किया गया था। जिसने मेरठ से उड़ान भारी और खेकरा, बुराड़ी, नार्थ करोल बाग, मयूर विहार, सड़कपुर और भोजपुर जैसे क्षेत्रों में इसका ट्रायल किया। इस दौरान पायरो तकनीक का उपयोग किया गया था। जिसमें 8 क्लाउड सीडिंग प्लेयर्स छोड़े गए थे।

क्लाउड सीडिंग को लेकर मंत्री सिरसा ने दी जानकारी

इस मामले में रेखा सरकार में मंत्री मनजिंदर सिरसा ने कहा कि क्लाउड सीडिंग में आठ प्लेयर्स का यूज किया गया। एक फ्लेयर का वजन 2.5 kg है। जो लगभग दो से ढाई मिनट तक चलती है। इसकी पूरी प्रक्रिया में आधा घंट लगा था। इसके बाद बाहरी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी के साथ-साथ बारिश होने की संभावना जाहिर की थी। लेकिन बादलों की नमी पर निर्भर करता है।

Created On :   28 Oct 2025 8:20 PM IST

Tags

Next Story