Mumbai News: अब व्हाट्सएप चैनल पर महाराष्ट्र सरकार की पूरी जानकारी

अब व्हाट्सएप चैनल पर महाराष्ट्र सरकार की पूरी जानकारी
नागरिकों को सीधे मिल सकेगी सरकारी से जुड़ी जानकारी

Mumbai News प्रदेश सरकार का सूचना व जनसंपर्क महानिदेशालय (डीजीआरपीआर) ने अब व्हाट्सएप चैनल और पब्लिक एप पर अधिकृत अकाउंट शुरू किया है। इससे राज्य सरकार व्हाट्सएप चैनल और पब्लिक एप पर नजर आएगी।

सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के जरिए नागरिकों को अचूक, अधिकृत और वास्तविक जानकारी पहुंचाने के लिए यह चैनल शुरू किया गया है। सरकार के विभिन्न लोकोपयोगी उपक्रम और योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए डीजीआरपीआर जिम्मेदारी निभाता है। लेकिन डिजिटल क्रांति के अगले चरण के रूप में डीजीआरपीआर ने हाइपर लोकल कंटेंट देने के लिए व्हाट्सएप चैनल और पब्लिक एप पर उपस्थिति दर्ज कराया है।

इससे नागरिकों को अब व्हाट्सएप चैनल पर DGIPR, Govt of Maharashtra और पब्लिक एप पर महाराष्ट्र शासन (@mahadgipr) नाम से सरकारी घटनाक्रम का अपडेट मिल सकेगा। सरकार ने अपील करते हुए है कि सोशल मीडिया पर अफवाहों पर विश्वास न रखे। सरकार की अधिकृत और विश्वसनीय जानकारी के लिए चैनल को फॉलो करें।


Created On :   4 July 2026 8:14 PM IST

Tags

Next Story