- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन गेमिंग ऐप को...
Mumbai News: साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन गेमिंग ऐप को बैंक खाते सप्लाई करने वाले गैंग का भंडाफोड़, सरगना समेत 6 गिरफ्तार

Mumbai News मुंबई क्राइम ब्रांच की यूनिट - 2 ने साइबर धोखाधड़ी और ऑनलाइन गेमिंग ऐप्स के लिए बैंक खाते और सिम कार्ड मुहैया कराने वाले एक बड़े अंतरराष्ट्रीय रैकेट का पर्दाफाश किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में छापेमारी कर गैंग के सरगना समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान मोहम्मद शब्बीर अब्दुल करीम(42), चिराग मोहनलाल चावडा(26),भावेश हिर्जी महेश्वरी(29),रोहन मोहनलाल चावडा (28),विशाल प्रेमजी मारू(22) और गोविंद वीरजी बुचिया(28) के रूप में हुई है।
यह भी पढ़े -4 साल तक मालिक की गुप्त तस्वीरें और वीडियो बनाता रहा ड्राइवर, 20 लाख की रंगदारी मांगकर हुआ फरार
क्राइम ब्रांच को एक गोपनीय इनपुट मिला था कि मस्जिद बंदर (पश्चिम) स्थित पार्श्व चेंबर्स की तीसरी मंजिल पर जी. डी. ओवरसीज नाम से एक फर्जी कंपनी का दफ्तर चलाया जा रहा है। इस ऑफिस में मुंबई के अलग-अलग बैंकों से नए करंट अकाउंट के विवरण और सिम कार्ड मंगाए जाते थे। यहाँ उन्हें एक्टिवेट करने के बाद सीधे दुबई भेजा जाता था, जहाँ इनका इस्तेमाल साइबर फ्रॉड और अवैध ऑनलाइन गेमिंग के पैसों के लेन-देन के लिए किया जा रहा था। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जब इस ठिकाने पर छापा मारा, तो वहाँ का नजारा देखकर दंग रह गए।
यह भी पढ़े -नीता अंबानी को अमेरिका में स्वास्थ्य और समाज के काम के लिए मिले दो बड़े सम्मान, लोगों ने की काम की सराहना
पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में संदिग्ध दस्तावेज और सामग्री जब्त की है, जिसमें 66 एटीएम कार्ड, 122 चेक बुक और 15 पासबुक,12 मोबाइल सिम कार्ड, 68 रबर स्टैम्प, बैंकों के अकाउंट ओपनिंग फॉर्म, बिजली बिल और फर्जी उद्यम पंजीकरण प्रमाणपत्र समेत कई अन्य चीजें शामिल हैं। इस पूरे मामले में मुंबई के पायधुनी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से अदालत ने उन्हें 8 जुलाई 2026 तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम अब इस बात की जांच कर रही है कि इस गैंग ने अब तक कितने करोड़ रुपयों का ट्रांजैक्शन किया है और दुबई में बैठे इनके आका कौन हैं।
यह भी पढ़े -मुंबई पुलिस ने 1.07 करोड़ रुपए के ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड का किया पर्दाफाश, 6 आरोपी गिरफ्तार
Created On :   4 July 2026 7:38 PM IST










