Beed News: परली के धर्मापुरी में एलसीबी की कार्रवाई , कार से 49 किलो गांजा बरामद

परली के धर्मापुरी में एलसीबी की कार्रवाई , कार से 49 किलो गांजा बरामद
दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Beed News परली वैद्यनाथ के तहसील के धर्मापुरी में 3 जुलाई को देर रात के समय अवैध गांजा की तस्करी करने वाली कार समेत दो आरोपी को पकड़कर लाखो रुपए का गांजा जब्त कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) बीड को गुप्त सूचना मिली थी कि परळी तहसील के धर्मापुरी क्षेत्र से एक लाल रंग की कार में गांजे की तस्करी की जा रही है।सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने परळी ग्रामीण पुलिस प्रशासन को इसके बाद एलसीबी और परळी ग्रामीण पुलिस की संयुक्त टीम ने धर्मापुरी स्थित अहमदपुर-अंबाजोगाई मार्ग पर जाल बिछाकर वाहन की जांच की।

तलाशी के दौरान मारुति सुजुकी ब्रेज़ा कार से 49 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे और वाहन सहित कुल 29 लाख 54 हजार 169 रुपये का मुद्देमाल जब्त किया। मामले में अनिल बिभीषण फड (25, निवासी धर्मापुरी) और अरबाज युसूफ सय्यद (23, निवासी धर्मापुरी) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि यह गांजा ईश्वर नवनाथ फड और श्रीकांत भास्कर फड, दोनों निवासी धर्मापुरी, के साथ मिलकर लाया गया था। इस आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ परळी ग्रामीण पुलिस थाने में अपराध क्रमांक 327/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8(क) और 20(ब)(ii)(क) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मामले की आगे की जांच जारी है।


Created On :   4 July 2026 7:17 PM IST

Tags

Next Story