- IPL 2021: शाहबाज ने पलट दी बाजी, रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने सनराइजर्स को हराया
- जम्मू-कश्मीर : इस्लामिक स्टेट ऑफ जम्मू एंड कश्मीर का कारिंदा आकिब बशीर गिरफ्तार
- महाराष्ट्र में 24 घंटे में 58,952 नए कोरोना संक्रमित मिले, 278 की मौत हुई
- मध्य प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,720 नए मामले, 51 मरीजों की जान गई
पसान नपाध्यक्ष सहित 10 नेता कांग्रेस से निष्कासित

डिजिटल डेस्क अनूपपुर । भाजपा में शामिल होने और पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अनूपपुर जिले के 10 नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इनमें नगर पालिका पसान की अध्यक्ष सुमन गुप्ता और जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह भी शािमल हैं। पीसीसी के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर द्वारा अनूपपुर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश अग्रवाल को पत्र लिखकर कार्रवाई के संबंध में सूचित किया गया है।
अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे बिसाहू लाल सिंह ने मार्च महीने में विधायकी से इस्तीफा देते हुए भाजपा का दामन थाम लिया था। अब इस सीट पर उपचुनाव होना है। उप चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिसाहू लाल के करीबी रहे अनूपपुर और कोतमा क्षेत्र के नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जिन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया है, उनमें पसान नपाध्यक्ष सुमन गुप्ता, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, जिला पंचायत सदस्य मंगलदीन साहू, नवल किशोर सर्राफ कोतमा, श्याम कुमार गुड्डू चौहान युवक कांग्रेस कोतमा, रफी अहमद जिला अध्यक्ष एनएसयूआई कोतमा, उदय प्रताप सिंह अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस जमुना-बदरा, राजेंद्र गुप्ता संगठन सचिव जिला कांग्रेस, अनिल कुमार पटेल कोतमा, शिव प्रसाद सोनी उपाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस जमुना बदरा शामिल हैं।