पिता ने 13 वर्षीय मासूम से किया दुराचार, गर्भपात होने पर बिगड़ी हालत

13 year old minor rape by father, girl admitted in hospital
पिता ने 13 वर्षीय मासूम से किया दुराचार, गर्भपात होने पर बिगड़ी हालत
पिता ने 13 वर्षीय मासूम से किया दुराचार, गर्भपात होने पर बिगड़ी हालत

डिजिटल डेस्क, बालाघाट। यहां एक मासूम का गर्भपात होने पर उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां उसने अपने बयान में बताया कि उसके पिता द्वारा ही उसके साथ पिछले एक साल से दुराचार किया जाता रहा । पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता की तलाश प्रारंभ कर दी है । इस संबंध में बताया गया है कि पिता और बेटी के रिश्तो को शर्मसार करने वाली घटना भरवेली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रट्टा की है।

पत्नी घर पर नहीं थी तब किया मुंह काला

मिली जानकारी अनुसार ग्राम निवासी रामसिंह परते विगत एक वर्ष से अपनी नाबालिग बेटी के साथ लगाातार उसके मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बना रहा था। बीते दो दिन पहले 6 माह की गर्भवती लड़की का गर्भ गिरने के कारण जब उसे तकलीफ हुई तो पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ,जिसके बाद यह मामला प्रकाश में आया। बताया जाता है कि रामसिंह परते की इकलौती बेटी है, जिसके साथ उसने पहली बार तब संबंध बनाया, जब पत्नी घर से बाहर थी। इसके बाद वह उसे लगातार धमकी देते हुए उसकी मर्जी के बिना यौन संबंध बनाता रहा, जिससे बालिका गर्भवती हो गई थी। भरवेली पुलिस के अनुसार दो दिन पहले बालिका का गर्भ गिर गया था। जिसके बाद उसकी हालत खराब होने पर बीती रात परिजनों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां रात में महिला पुलिसकर्मी द्वारा बालिका के कथन लिये गये। जिसमें उसने बताया कि किस प्रकार उसके पिता उसके साथ यह गंदा काम कर रहे थे। इस मामले की जानकारी के बाद भरवेली पुलिस ने पीडि़ता के पिता लगभग 40 वर्षीय रामसिंह परते के खिलाफ नाबालिग से दुष्कृत्य करने और पॉस्को एक्ट की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

इनका कहना है

नाबालिग लड़की को धमकाकर उसकी मर्जी के बिना दुष्कृत्य करने के मामले में आरोपी पिता के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया गया है। पीडि़ता के आरोपी पिता विगत 3 दिनों से घर से कहीं चला गया है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा। राजेन्द्र सिंह नरवरिया, थाना प्रभारी, भरवेली थाना

Created On :   19 Aug 2019 2:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story