गणतंत्र दिवस पर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 23 बंदी

23 prisoners released from Central Jail on Republic Day
गणतंत्र दिवस पर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 23 बंदी
सतना गणतंत्र दिवस पर सेंट्रल जेल से रिहा हुए 23 बंदी

  डिजिटल डेस्क सतना। 73वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आजीवन कारावास की सजा काट रहे 23 बंदियों को जेल मुख्यालय के आदेश एवं राज्य शासन के दिशा-निर्देशों के तहत रिहा किया गया। उक्त जानकारी देते हुए जेल अधीक्षक अखिलेश सिंह तोमर ने बताया कि रिहा होने वाले बंदियों में सतना जिले के 15, छतरपुर के 2, पन्ना के 3 तथा रीवा, दमोह एवं चित्रकूट कर्बी (उ.प्र.) जिले के एक-एक बंदी शामिल हैं। सभी बंदियों को अपराध और नशे से दूर रहकर समाज की मुख्य धारा में जुडऩे की शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर उपजेल अधीक्षक रामकृष्ण चौरे, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक राजकिशोर गुर्जर, अभिमन्यू पांडेय, फिरोजा खातून, प्रमुख मुख्य प्रहरी बृजराज सिंह एवं जेल शिक्षक संतोष बाथम आदि मौजूद रहे।
इनको मिली आजादी —-
रिहा होने वाले बंदियों में 3 सगे भाई राजाराम कुशवाहा, बब्लू उर्फ जमुना उर्फ जमना कुशवाहा, अशोक कुमार कुशवाहा के साथ बूंदीलाल कुशवाहा, राजेन्द्र कुशवाहा, श्रीराम कुशवाहा, श्रवण कुशवाहा, कैदीलाल कुशवाहा, कुंजीलाल कुशवाहा, पूरनलाल कुशवाहा, उसका भाई बाबूलाल कुशवाहा, रामाधार कुशवाहा और उसका भाई जावेन्द्र कुशवाहा, सभी निवासी सतना, अशोक कुमार दुबे निवासी दमोह, चंद्रशेखर ङ्क्षसंह गोंड़ निवासी चित्रकूट, संजू उर्फ संजय चौरहा, पवन रैकवार और हल्के भूमिया निवासी पन्ना, पुष्पेन्द्र सिंह एवं भवानी सिंह निवासी छतरपुर तथा खुली जेल से सुनील कुमार मिश्रा निवासी रीवा शामिल हैं।

Created On :   28 Jan 2022 4:36 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story