भूखे-प्यासे 45 किलो मीटर पैदल चलकर गोंदिया से बालाघाट पहुंचे 30 मजदूर

30 laborers reach Balaghat from Gondia on foot walking 45 km
भूखे-प्यासे 45 किलो मीटर पैदल चलकर गोंदिया से बालाघाट पहुंचे 30 मजदूर
भूखे-प्यासे 45 किलो मीटर पैदल चलकर गोंदिया से बालाघाट पहुंचे 30 मजदूर


डिजिटल डेस्क बालाघाट। मंडला जिले के ग्रामीण अंचलो के 30 मजदूर रोजी रोटी की तलाश में आंध्रप्रदेश के खम्मम गए हुए थे। कोरोनो संक्रमण के बढ़ते दायरे के बाद यह सभी मजदूर खम्मम से गोंदिया तक पहुंचे और गोंदिया पहुंचने के बाद सड़क मार्ग होते हुए पैदल बालाघाट पहुंचे है। जानकारी के अनुसार बालाघाट जिले की सीमा पर प्रवेश के दौरान पुलिस  ने इनसे पूछताछ की तो पता चला कि मजदूरी मजदूरी करने के लिए गए हुए थे, लेकिन गोंदिया से ट्रेन एवं बस बंद होने की वजह से यह सभी 45 किमी पैदल ही रवाना हो गए। इधर आंध्रप्रदेश से आए इन मजदूरों  की जानकारी प्रशासनिक अमले को दी गई है।  
शहर पहुंचे एक मजदूर ने बताया कि वे ट्रेन से गोंदिया आए थे।  बालाघाट आने के लिए सुबह 4 बजे चले थे और अपरान्ह बाद यहां पहुंचे है। आज रात कहीं बसेरा करने के बाद मंगलवार सुबह पैदल ही मंडला जिले चले जाएंगे। बालाघाट पहुंचने पर इन मजदूरों के खान-पान की व्यवस्था आयुर्वेद चिकित्सक समाजसेवी डॉ. रमेश  सेवलानी ने की तथा इस संबंध में प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी से अवगत कराया। प्रशासन द्वारा वाहन की व्यवस्था कर उनको मंडला भेजा जा रहा है।

Created On :   23 March 2020 4:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story