जिले में 377 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड परसवाड़ा में सबसे अधिक 562 मि.मी. एवं खैरलांजी में सबसे कम 137 मि.मी. वर्षा

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
जिले में 377 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड परसवाड़ा में सबसे अधिक 562 मि.मी. एवं खैरलांजी में सबसे कम 137 मि.मी. वर्षा

डिजिटल डेस्क, बालाघाट। 01 जून 2020 से प्रारंभ हुए चालू वर्षा सत्र में 23 जुलाई 2020 तक बालाघाट जिले में 377 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 267 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई थी। 23 जुलाई 2020 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट जिले में 12 मि.मी. औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 1447 मि.मी. है। माह जुलाई में सामान्य रूप से 558 मि.मी. वर्षा होना चाहिए और 01 जून से 23 जुलाई तक बालाघाट जिले में 606 मि.मी. वर्षा हो जाना चाहिए। कार्यालय अधीक्षक भू-अभिलेख बालाघाट से प्राप्त जानकारी के अनुसार 23 जुलाई 2020 को प्रातः 8 बजे समाप्त हुए 24 घंटों के दौरान बालाघाट तहसील में 30 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 03 मि.मी., बैहर तहसील में 00 मि.मी., लांजी तहसील में 20 मि.मी., कटंगी तहसील में 02 मि.मी., किरनापुर तहसील में 32 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 00 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 09 मि.मी., बिरसा तहसील में 08 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 26 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 00 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। इस प्रकार बीते 24 घंटों में बालाघाट जिले में कुल 12 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। चालू वर्षा सत्र के दौरान 01 जून से 23 जुलाई 2020 तक बालाघाट तहसील में 416 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 324 मि.मी., बैहर तहसील में 518 मि.मी., लांजी तहसील में 354 मि.मी., कटंगी तहसील में 322 मि.मी., किरनापुर तहसील में 380 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 137 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 361 मि.मी., बिरसा तहसील में 424 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 562 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 350 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई है। इस प्रकार बालाघाट जिले में चालू वर्षा सत्र में अब तक कुल 377 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई है। गत वर्ष 2019 में इसी अवधि में 01 जून से 23 जुलाई 2019 तक बालाघाट तहसील में 368 मि.मी., वारासिवनी तहसील में 287 मि.मी., बैहर तहसील में 293 मि.मी., लांजी तहसील में 179 मि.मी., कटंगी तहसील में 120 मि.मी., किरनापुर तहसील में 327 मि.मी., खैरलांजी तहसील में 100 मि.मी., लालबर्रा तहसील में 261 मि.मी., बिरसा तहसील में 272 मि.मी., परसवाड़ा तहसील में 440 मि.मी. एवं तिरोड़ी तहसील में 291 मि.मी. वर्षा रिकॉर्ड की गई थी। इस प्रकार बालाघाट जिले में गत वर्ष इसी अवधि में कुल 267 मिलीमीटर औसत वर्षा रिकार्ड की गई थी।

Created On :   23 July 2020 1:09 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story