बालाघाट जिले में पहली बार एक साथ मां के गर्भ से 4 बच्चों का हुआ जन्म

4 children born simultaneously from mothers womb
बालाघाट जिले में पहली बार एक साथ मां के गर्भ से 4 बच्चों का हुआ जन्म
जिला चिकित्सालय बालाघाट जिले में पहली बार एक साथ मां के गर्भ से 4 बच्चों का हुआ जन्म

डिजिटल डेस्क, बालाघाट। आज 23 मई 2022 को जिला चिकित्सालय बालाघाट में किरनापुर तहसील के ग्राम जराही की 26 वर्षीय प्रीति नंदलाल मेश्राम ने एक साथ 04 बच्चों को जन्म दिया इनमे तीन लड़के एवं 01 लड़की शामिल है। चारों बच्चे एवं माता भी स्वस्थ्य हैं। उल्लेखनीय है, कि बालाघाट जिले में पहली बार 4 बच्चे सभी स्वस्थ एक साथ जन्मे है। जिला चिकित्सालय में आज महिला चिकित्सक एवं डाक्टरो की टीम ने सफल ऑपरेशन करते हुए सिजरियन किया इस संबंध में सिविल सर्जन सह अस्पताल अधीक्षक डॉ.संजय धबड़गांव ने बताया कि आज 23 मई 2022 को जराही की प्रीति नंदलाल मेश्राम ने ऑपरेशन से 4 बच्चों को सफलतापूर्वक जन्म दिया है। ट्रामा यूनिट की विशेषज्ञ टीम में शामिल डॉ.रश्मि वाघमारे और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ.दिनेश मेश्राम, स्टाफ सिस्टर सरिता मेश्राम एवं उनकी कुशल टीम के द्वारा आज प्रातः 11 बजे प्रीति नंदलाल मेश्राम उम्र 26 वर्ष का ऑपरेशन किया गया। जिसमें 4 बच्चों ने एक साथ जन्म लिया है। उनमें तीन लड़के एवं एक लड़की शामिल है। चारों बच्चों को जिला चिकित्सालय की गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती किया गया है। वर्तमान में सभी चारों बच्चे स्वस्थ है।

Created On :   23 May 2022 11:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story