आस्था एवं उल्लास के साथ मनाया गया ७३ वां गणतंत्र दिवस

73rd Republic Day celebrated with faith and gaiety
आस्था एवं उल्लास के साथ मनाया गया ७३ वां गणतंत्र दिवस
सतना आस्था एवं उल्लास के साथ मनाया गया ७३ वां गणतंत्र दिवस

 डिजिटस डेस्क सतना। जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय ७३ वां गणतंत्र दिवस समारोह आस्था एवं उल्लास के साथ मनाया गया। कलेक्टर अनुराग वर्मा ने राष्ट्रधुन के बीच ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। उन्होंने एसपी धर्मवीर सिंह के साथ परेड का निरीक्षण किया। परेड का नेतृत्व रिजर्व इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश मिश्रा ने किया। समारोह में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल एवं नगर सेना ने आकर्षक मार्च पास्ट कर ३ हर्ष फायर किए। 
९ प्लाटून, १० झांकियां :——
परेड में ९ प्लाटून शामिल थे। कलेक्टर ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के संदेश का वाचन भी किया। कोविड प्रोटोकॉल के चलते स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और सामूहिक पीटी प्रदर्शन का आयोजन नहीं किया गया, लेकिन १० आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गईं। इनमें शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास कार्यों का नयनाभिराम प्रदर्शन किया गया था।  
कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा :—-
इससे पहले संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन और केंद्रीय सहकारी बैंक के कार्यालय में भी कलेक्टर अनुराग वर्मा ने ध्वजारोहण किया।  अपर कलेक्टर राजेश शाही और अन्य विभागों के प्रमुख भी उपस्थित थे।  जिला जनसंपर्क कार्यालय में जन संपर्क अधिकारी राजेश कुमार ङ्क्षसह ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर  लक्ष्मी प्रसाद करोसिया, समयलाल पांडेय, राजबिहारी पटेल, संतलाल कुशवाहा, गोमती प्रसाद  एवं बड़ी संख्या में मीडियाकर्मी तथा पत्रकार भी उपस्थित थे

Created On :   28 Jan 2022 5:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story