किसान आत्महत्या का रोल कर रहे युवक को सचमुच में लगी फांसी, शोभायात्रा में दर्दनाक हादसा

a youth died when he was play a roll of hanging farmer
किसान आत्महत्या का रोल कर रहे युवक को सचमुच में लगी फांसी, शोभायात्रा में दर्दनाक हादसा
किसान आत्महत्या का रोल कर रहे युवक को सचमुच में लगी फांसी, शोभायात्रा में दर्दनाक हादसा

डिजिटल डेस्क, रामटेक। शोभायात्रा के दौरान एक युवक को किसान का रोल करना भारी पड़ा। ट्रैक्टर पर सजी झांकी में युवक किसानों के मुद्दे पर आत्महत्या का प्रतीकात्मक रोल कर रहा था। इसी बीच अचानक उसे सचमुच में फांसी लग गई। वो काफी देर तक तड़पता रहा। उसका दम घुट रहा था, आखिरकार उसने दम तोड़ दिया। लेकिन वहां मौजूद लोगों को लगा कि ये उसके अभिनय का हिस्सा होगा,उन्होंने तालियां बजानी शुरु कर दी। उस वक्त शायद ही किसी को अंदेशा होगा कि जिसे लेकर वो तालियां बजा रहे हैं, वो वक्त मातम में बदल चुका है।     



साथियों के पैरों तले जमीन खिसकी

कुछ देर बात जब अभिनय कर रहे युवक की हलचल बंद हो गई। तो वहां मौजूद नवरगांव सांस्कृतिक मंडल के सदस्य भौंचक्के रह गए। उनके पैरों तले मानो जमीन खिसक गई थी। क्योंकि उनका साथ दुनिया से दुख्सत हो चुका था। ट्रैक्टर ट्रॉली पर झांकी में युवक किसानो की खुदकुशी का मुद्दा लेकर फांसी के फंदे पर झूलने का नाटक कर रहा था। लेकिन शायद ही किसी ने सोचा होगा कि ये नाटक दर्दनाक हादसा साबित होगा।

आयोजन में पसरा मातम

मृतक का नाम मनोज अरुण धुर्वे है। उसकी उम्र 26 बताई जा रही है। वो नवरगांव का रहने वाला था। भारतीय जनसेवा मंडल की ओर से वैकुंठ चतुर्दशी पर गुरुवार शाम शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस मौके पर झांकियां निकाली गईं। जिसमें नवरगांव के सांस्कृतिक मंडल ने भी हिस्सा लिया। हालांकि उनका विषय किसान आत्महत्या से जुड़ा था। जिसपर सजी झांकी में युवक चढ़ा था।  


 

युवक को हटाकर खुद करने लगा अभिनय

राजू जखरकर नामक शख्स के ट्रैक्टर पर झांकी में विलास विघ्नाते, युवराज दोड़के, सेवक भोयर, लटारू और गजानन दोड़के शामिल थे। इन युवकों में सबसे पहले लटारू फांसी से लटक रहे किसान का रोल कर रहा था। लेकिन जैसे ही अठारह भुजा मंदिर से निकलकर झांकी रात साढ़े 10 बजे पुराने बस स्टैंड पहुंची। तो मनोज धुर्वे नामक शख्स ने किसान का रोल कर रहे लटारू को हटाकर खुद फांसी के फंदे पर झूलने का रोल किया। इस दौरान जब मनोज ने फंदा अपने गले में डाला, तो लोग ताली बजाने लगे। माना जा रहा है कि उसी दौरान ट्रॉली के झटके से उसे हकीकत की फांसी लग गई। 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

मनोज को ट्रॉली से नीचे उतारकर तत्काल उपजिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ खुलासा हो सकेगा। युवक का शव परिजन को सौंपा गया। इसके साथ ही शुक्रवार को अंबाला तलाब इलाके में उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया।

Created On :   3 Nov 2017 5:40 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story