- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- फेसबुक में आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर...
फेसबुक में आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर कायमी, आरोपी गिरफ्तार
By - Safal Upadhyay |21 Dec 2022 3:00 AM GMT
सतना फेसबुक में आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर कायमी, आरोपी गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क,सतना। सोशल मीडिया प्लेटफार्म फेसबुक पर धर्म विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप पर मैहर पुलिस ने कटरा बाजार निवासी शाकिब हुसैन पुत्र सईद अहमद 29 वर्ष, के खिलाफ आईपीसी की धारा 295ए का अपराध दर्ज कर लिया है। इसी के साथ आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया, जिसे बुधवार सुबह कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि मैहर निवासी रोहित ताम्रकार ने मंगलवार शाम को थाना प्रभारी संतोष तिवारी को लिखित शिकायत देकर आरोपी शाकिब के द्वारा अपने फेसबुक अकाउंट से लगभग 10 दिन पहले की गई आपत्तिजनक पोस्ट से अवगत कराया, उन्होंने स्क्रीन शाट भी पेश किया, जिस पर त्वरित जांच करते हुए आरोपी के खिलाफ कायमी करते हुए कुछ घंटों के अंदर ही उसे पकड़ लिया गया।
Created On :   21 Dec 2022 8:29 AM GMT
Next Story