तीन करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी सिंगरौली से गिरफ्तार - कम समय पर ज्यादा ब्याज का देता था झांसा 

Accused of fraud of three crores arrested from Singrauli - used to pay more interest in less time
तीन करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी सिंगरौली से गिरफ्तार - कम समय पर ज्यादा ब्याज का देता था झांसा 
तीन करोड़ की धोखाधड़ी का आरोपी सिंगरौली से गिरफ्तार - कम समय पर ज्यादा ब्याज का देता था झांसा 

डिजिटलय डेस्क सतना । तकरीबन डेढ़ साल से फरारी काट रहे साढ़े 3 करोड़ की धोखाधड़ी के मास्टर माइंड अरविंद त्रिपाठी को कोलगवां पुलिस ने सिंगरौली के सरई कस्बे से गिरफ्तार कर लिया है। एसपी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि पकड़ में आया शातिर आरोपी अरविंद त्रिपाठी पिता मुद्रिका त्रिपाठी मूलत: रीवा जिले के गोविंदगढ़ थाना अंतर्गत चुआ गांव का रहने वाला है। इसके खिलाफ कोलगवां थाने में 2019 में कम समय पर ज्यादा ब्याज का झांसा देकर बड़े पैमाने पर आर्थिक धोखाधड़ी  करने की 2 अलग-अलग शिकायतें दर्ज कराई गई थीं। जांच में 100 हितग्राहियों ने तकरीबन साढ़े 3 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप लगाए। एसपी ने बताया कि सिंगरौली और रीवा में भी इसके खिलाफ ऐसे ही 2 अपराध दर्ज हैं। इन्हीं मामलों में जमानत के बाद अरविंद त्रिपाठी डेढ़ साल से फरार था।  
 एसपी ने बताया कि आरोपी अरविंद त्रिपाठी ने रिलायबल क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी बना रखी थी। वह इस चिटफंड कंपनी का डायरेक्टर था। जबकि कोलगवां निवासी  मयंक कगनोलकर को उसने कंपनी प्रेसीडेंट और डालीबाबा चौक निवासी नवीन अग्रवाल को सह संचालक बना रखा था। आरोपी मयंक कगनोलकर और नवीन अग्रवाल फिलहाल फरार हैं। तीनों के खिलाफ कोलगवां थाने में अपराध दर्ज हैं। गिरोह कम समय में ज्यादा  ब्याज का प्रलोभन देकर रिलायबल क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी में मोटी रकम निवेश कराने के बाद भूमिगत हो गया था। गिरोह ने रीवा और शहडोल संभाग के 7 जिलों में जाल बिछा रखा था।
 

Created On :   1 Dec 2020 8:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story