सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरूष व बच्चे खाली बर्तन लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने निकले।

भीषण जल संकट से जूझ रहे रहवासी सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरूष व बच्चे खाली बर्तन लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने निकले।

डिजीटल डेस्क, दमोह। घुटरिया के बाद अब मडिय़ादो के ग्रामीणों ने पानी की मांग को लेकर लगाया जाम। जनपद पंचायत हटा के अंतर्गत उप तहसील दर्जा प्राप्त ग्राम पंचायत मडिय़ादो के रहवासी इस समय भीषण जल संकट से जूझ रहे हैं। यहां के रहवासी लगातार ग्राम पंचायत सरपंच, सचिव से पेयजल व्यवस्था दुरूस्त करने की मांग कर रहे है। इसके बावजूद जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो जनता का सब्र का बांध टूट पड़ा और सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरूष व बच्चे सडक़ पर उतर आए और अपना रोष व्यक्त किया।

गुस्साए लोग सामूहिक रूप में खाली बर्तन लेकर निकल आए और रैली का रूप लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद हटा मडिय़ादो मार्ग के बेरिलय पर धरने पर बैठ गए और मार्ग को अवरूद्ध कर दिया। गुस्साए लोगों को नायब तहसीलदार मडिय़ादो रोहित सिंह राजपूत के द्वारा समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग नहीं माने। लोगों की एक ही मांग थी हमारे वार्डो में नियमित पानी सप्लाई का व्यवस्था की जाए। इसके बाद ही हम धरना प्रदर्शन समाप्त करेगें। बाद में हटा एसडीएम अभिषेक ठाकुर मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाएं एवं आश्वासन देकर जाम को हटाया और बताया की जल्द से जल्द समस्या का निवारण किया जाएगा।
 

Created On :   13 April 2022 8:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story