Attack On MP Police: MP के दमोह में पुलिस पर जानलेवा हमला, 30 दबंगों ने जबरदस्ती पिलाई शराब, खूब पीटा, की जिंदा जलाने की कोशिश

- दमोह में पुलिस पर बड़ा हमला
- अवैध जमीन पर हुड़दंग मचा रही भीड़ ने पुलिसकर्मियों को पीटा
- मामले की जांच-पड़ताल जारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आई है। दमोह जिले के मगरोन थाना क्षेत्र में करीब 30 से 35 दबंगों ने 2 पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले को अंजाम दिया। बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को बंधी बनाया और खूब मारपीट की। इतना ही नहीं बल्कि जबरन शराब भी पिलाई और फिर जिंदा जलाने की कोशिश की। इस हमले में पुलिस आरक्षक बलराम लोधी और डायल-100 के पायलट मनोज राजपूत बुरी तरह से जख्मी हो गए। दोनों को फिलहाल जिला अस्पताल में एड्मिट करवाया गया है। उनका इलाज जारी है तावि वह जल्द से जल्द स्वस्थ्य हो सकें। पुलिस जांच में जुटी हुई है। हमलावरों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।
क्या है पूरा मामला?
बीती रात करीब 8 बजे मगरोन थाना की डायल-100 टीम को पेरवारा गांव पहुंच ने के लिए कहा गया। पुलिस कंट्रोल रूम से उनके पास जानकारी आई किकुछ लोगों ने गांव की एक जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है और हुड़दंग मचा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस आरक्षक बलराम लोधी और डायल-100 के पायलट मनोज राजपूत मौके पर पहुंचे। पुलिस को आता देख भीड़ ने उनके साथ बदतमीजी करनी शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों का फोन छीन कर बंधक बना लिया गया। पुलिस आरक्षक को जबरदस्ती शराब पिलाई और खूब मारपीट की।
हमलावरों के चंगुल से बच कर भागे पुलिसकर्मी
आरक्षक बलराम लोधी ने बताया कि कैसे वह दबंगों से बच कर भागे। उनका कहना है कि मौका मिलते ही वह मनोज राजपूत के साथ मिल कर अस्पताल की ओर भागे। हॉस्पिटल पहुंचते ही सबसे पहले उन्होंने घटना की जानकारी दमोह के पुलिस अधीक्षक (SP) को दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में पुलिस बल पैरवारा गांव पहुंचा और स्थिति को काबू में किया। फिलहाल पुलिस की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी भी जारी है।
Created On :   11 Jun 2025 9:23 AM IST