मछली पकड़ने के जाल में फंसा ब्राउन कोबरा

Brown cobra trapped in fishing net, rescued safely
मछली पकड़ने के जाल में फंसा ब्राउन कोबरा
रामटेक मछली पकड़ने के जाल में फंसा ब्राउन कोबरा

डिजिटल डेस्क, रामटेक।  समीपस्थ चारगांव निवासी  नितीन खड़से के मकान में टेबल के नीचे रखा मछली पकड़ने के जाल में जहरीला ब्राउन कोबरा सांप फंस गया था। जिसे सर्पमित्रों ने सुरक्षित जाल से छुड़ाया। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 5.30 बजे के दौरान आंगन में झाडू लगाते समय घर की महिलाओं को टेबल के नीचे मछली पकड़ने वाले जाल में एक सांप दिखाई दिया। घबराकर चिल्लाने से घर के लोग और पड़ोसी वहां पहुंचे। मनोहर हटवार, राकेश साखरे, योगश, हर्षल साकरे आदि ने इसकी सूचना वाइल्ड चॅलैंजर ऑर्गनाइजेशन रामटेक सर्पमित्र अजय मेहरकुले को दी। अजय व सर्पमित्र सागर धावडे मौके पर पहुंचे। जाल का एक-एक धागा काटकर सर्प को बगैर नुकसान पहुंचाए करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद सकुशल बाहर निकाला गया। जिसे रामटेक के वन रक्षक जाधव के समक्ष जंगल में छोड़ा गया।

Created On :   24 April 2022 12:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story