जयपुर: मुख्यमंत्री ने पाक विस्थापित भील परिवार के 11 जनों की मौत की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया - मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

Jaipur: Chief Minister condoles the tragic incident of the death of 11 people of Bhil family displaced by Pakistan - Chief Minister Ashok Gehlot
जयपुर: मुख्यमंत्री ने पाक विस्थापित भील परिवार के 11 जनों की मौत की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया - मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
जयपुर: मुख्यमंत्री ने पाक विस्थापित भील परिवार के 11 जनों की मौत की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया - मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

डिजिटल डेस्क, जयपुर। मुख्यमंत्री ने पाक विस्थापित भील परिवार के 11 जनों की मौत की दुःखद घटना पर शोक व्यक्त किया हृदय विदारक घटना की सच्चाई सामने लायी जायेगी -मुख्यमंत्री जयपुर, 12 अगस्त। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत बुधवार प्रातः जोधपुर पहुंचे और गंगाणा के पास अलकोसर नगर भील बस्ती में बीते दिनों पाक विस्थापित भील परिवार के 11 जनों की मौत की दुःखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने यहां शोकसभा में सभी दिवंगतों को श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस ह्वदय विदारक घटना की पुलिस जांच कर रही है। आप आगे जैसी भी जांच चाहेंगे, जांच होगी और सच्चाई सामने लायी जायेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का काम सच्चाई सामने लाना है। श्री गहलोत ने कहा कि पाक विस्थापित पाकिस्तान छोड़कर भारत आये हैं। वहां तकलीफ हुई तभी आये हैं। पीढ़ियों का घर छोड़कर आये हैं। मैं चाहूंगा आप सभी यहां सुखी रहें और फलें-फूलें। उन्होंने कहा कि जमाना बदल गया है, बच्चों को पढ़ायें। पढ़ाई करेंगे तभी समाज आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पाक विस्थापितों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और लगातार केंद्र सरकार से इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत है। उन्होंने सीमान्त लोक संगठन के अध्यक्ष श्री हिन्दू सिंह सोढ़ा का जिक्र करते हुए कहा कि वे भी पाक विस्थापितों की समस्याओं के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं। शोक सभा में शिक्षा राज्यमंत्री श्री गोविन्दसिंह डोटासरा ने कहा कि यह घटना अत्यन्त दुःखद है। सीमान्त लोक संगठन के अध्यक्ष हिन्दू सिंह सोढ़ा, डॉ दलजीत राम व राजकुमार भील ने घटना की जांच व पाक विस्थापितों की समस्याओं के समाधान के बारे में विचार व्यक्त किए। चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा, राजस्व मंत्री श्री हरीश चौधरी, विधायक श्री महेन्द्र विश्नोई, संभागीय आयुक्त डॉ समित शर्मा, पुलिस आयुक्त श्री जोस मोहन एवं जिला कलक्टर श्री इन्द्रजीत सिंह भी उपस्थित थे।

Created On :   13 Aug 2020 10:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story