मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरओबी रेलवे ओवर ब्रिज का फीता काटकर जनता को किया समर्पित।

प्रदेश का सर्वाधिक ऊंचा ब्रिज होने का गौरव हासिल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरओबी रेलवे ओवर ब्रिज का फीता काटकर जनता को किया समर्पित।

डिजीटल डेस्क, कटनी। प्रदेश के सबसे ऊंचे रेल्वे ओवर ब्रिज का फीता काटकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे जनता को समर्पित कर दिया। दोपहर दो बजे सीएम का उडऩ खटोला झिंझरी पुलिस मैदान में पहुंचा। इसके बाद वे जिला अस्पताल पहुंचकर तीन मंजिला सर्वसुविधायुक्त भवन के शिलान्यास समारोह में शामिल हुए। इस नए भवन का निर्माण विजयराघवगढ़ विधायक संजय पाठक पिता पंडित सत्येन्द्र पाठक की स्मृति में करीब 7.50 करोड़ रुपए से बनवाया जा रहा हैं। दोपहर 3:24 पर मुख्यमंत्री ने बरगंवा में पहुंचकर 85 करोड़ की लागत से तैयार आरओबी का शुभारंभ किया। कार्यक्रम स्थल पर ही जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना और आयुष्मान योजना को लेकर इन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इन दोनों योजनाओं से आम लोगों की जिंदगी बदली है। मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने खेल मैदान और विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर जो मांगे रखी थी। उस पर सीएम ने कहा कि विकास में किसी तरह की कमीं नहीं आने दी जाएगी। कार्यक्रम में लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा, सांसद और भाजपा प्रदेशाअध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के साथ अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

यह है, आरओबी की विशेषता -

मिशन चौक रेल्वे ओवर ब्रिज 85 करोड़ 49 लाख 45 हजार रूपये की लागत से बना है। इसको  प्रदेश का सर्वाधिक ऊंचा ब्रिज होने का गौरव हासिल है। रेलवे लाइन के ऊपर यह ओवर ब्रिज 18.04 मीटर ऊंचा है। यहां रेलवे द्वारा प्रदेश का पहला ग्रेड सेपरेटर बनाया जा रहा है। इसलिए इसकी क्लियरिंग देने के लिए ब्रिज की ऊंचाई बढ़ाई गई है। ब्रिज के निर्माण में इंजीनियरिंग की अत्याधुनिक तकनीक और सामग्री का उपयोग किया गया है। ब्रिज पर शोर में कमी के लिए नोइज बैरियर लगाया गया है। 48 पिलर पर खड़े इस रेल्वे ओवर ब्रिज कम, फ्लाई ओवर की बरगवां से चांडक चौक तक कुल लंबाई 1433ण्51 मीटर है। ब्रिज की भारवाहन क्षमता 70 टन है। ब्रिज में कुल 47 स्पॉन हैं। जिनके एक गर्डर का वजन डेढ़ सौ टन और ऊंचाई तीन मीटर है। इसकी निर्माण एजेंसी लोक निर्माण सेतु संभाग जबलपुर है। इस रेल्वे ओवर ब्रिज से कटनी के रहवासियों को ट्रैफिक जाम की झंझट से मुक्ति मिलेगी, आवागमन सुगम होगा और शहर का ट्रैफिक सिस्टम बेहतर होगा। साथ ही कटनी शहर से जबलपुर के बीच आवागमन करने वाले नागरिकों को पहले लगने वाले जाम की समस्या का सामना भी अब नहीं करना पड़ेगा।
 

Created On :   7 April 2022 11:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story