ढाई साल बाद नगर सरकार साकार, महापौर सहित 45 पार्षदों ने ली शपथ

City government realized after two and a half years, 45 councilors including mayor took oath
ढाई साल बाद नगर सरकार साकार, महापौर सहित 45 पार्षदों ने ली शपथ
कटनी ढाई साल बाद नगर सरकार साकार, महापौर सहित 45 पार्षदों ने ली शपथ

डिजिटल डेस्क, कटनी।ढाई वर्ष बाद नगर सरकार का 6 वां परिषद बुधवार को अस्तित्व में आ गया। ऑडिटोरियम हाल में महापौर प्रीति संजीव सूरी सहित सभी 45 पार्षदों को कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारी भी यहां पर मौजूद रहे। कलेक्टर ने कहा कि परिषद का गठन होने से अब वे प्रशासक से मुक्त हो चुके हैं। जनतंात्रिक व्यवस्था से शहर का विकास तेजी से होगा। उसमें प्रशासन कंधें से कंधा मिलाकर चलेगा। मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल ने कहा कि पार्षद सबसे अधिक नजदीकी जनसेवक होता है। साथ ही कहा कि नई परिषद में अनुभवी पार्षद हैं। जिनके अनुभव का लाभ उठाते हुए शहर को विकास के पथ पर ले जाने का सभी मिलकर प्रयास करेंगे। अंत में मेयर का उद्बोधन हुआ। माइक में भारत माता की जय कहने के बाद पार्षदों को लेकर इन्होंने कहा कि सभी वार्ड मेम्बर मेयर ही हैं। एकजुट होकर कटनी को स्वर्णिम बनाएंगे। आयुक्त सतेन्द्र धाकरे ने कार्यक्रम में शामिल हुए अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी, कर्मचारी व आमजन का आभार व्यक्त किया। शपथ के बाद महापौर नगर निगम कार्यालय में पहुंचकर कुर्सी ग्रहण कीं। इस दौरान ननि के अधिकारियों से मिलकर शहर के विकास को लेकर चर्चा कीं।  
टाइम-टू-टाइम
* ११.३६: हाल में पहुंची मेयर प्रीति संजीव सूरी
*११.३९ : सभा कक्ष में आए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा
*११.४४:  मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल का आगमन
*११.५३ : महापौर ने गोपनीयता की ली शपथ
* ११.५७ :पार्षदों का शपथ शुरु, 5-5 की संख्या में आए मेम्बर  
* १२.१५: सभी 45 पार्षद शपथ लेने के बाद कुर्सी में बैठे
कार्यक्रम की झलकिंया
* मंच में तीन रो में लगाई गई थी सभी के लिए कुर्सियां
* पहले रो में मेयर, दूसरे-तीसरे रो में मेम्बर
* बाद में अतिथियों के लिए लगाई कुर्सियां
* पूर्व निगमाध्यक्ष संतोष शुक्ला को पहले रो में बैठाया
* पूर्व महापौर राजकुमारी जैन को भी पहले रो में बैठाया
* शपथ के बीच में वार्ड ३२ और ३४ की पार्षद पहुंची
* सबसे अंत में इन्हीं दोनों पार्षदों को दिलाई शपथ  
पति ने संस्कृत और पत्नी ने सिंधी भाषा में ली शपथ  
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान कुछ अलग हटकर नाजारा भी दिखाई दिया। देश में अखण्डता और एकता का संदेश देने के लिए वार्ड क्रमांक 25 के कांग्रेस पार्षद एड.मौसूफ बिट्टू अलग ही अंदाज में पहुंचे। धोती-कुर्ता पहनकर सिर में सरदार की पगड़ी और गले में ईसाई लॉकेट यह संदेश दे रहा था कि देश की खुशहाली इसी में है। एड. मौसूफ बिट्टू ने संस्कृत भाषा में शपथ ली। वार्ड क्रमांक 22 से कांग्रेस पार्षद पैरवी बिट्टू ने सिंधी भाषा में शपथ ली। यहां पर दो जोड़ा दंपत्ति साथ में शपथ लिए। जिसमें बिट्टू दंपत्ति के अलावा मिथलेश जैन और उनकी पत्नी राजकुमारी जैन रही।  
ये रहे उपस्थिति
इस दौरान पूर्व महापौर शशांक श्रीवास्तव, आशा कोहली,रूकमणि बर्मन, राजकुमारी जैन, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष लोकनाथ गौतम, सत्यनारायण अग्रहरी, नवनिर्वाचित पार्षद व शहर कांग्रेस अध्यक्ष मिथलेश जैन, पूर्व कटनी जनपद अध्यक्ष शैलेष कन्हैया तिवारी, गुमान सिंह, प्रियदर्शन गौर, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष व नव निर्वाचित पार्षद संतोष शुक्ला, पूर्व पार्षद राजू माखीजा, कमलेश चौधरी, अनिरूद्ध सोनी, राजाराम यादव, ऋ चा गेलानी, सुभद्रा सोनी, गौरी शंकर पटेल,मनोज गुप्ता, विजय डब्ब्बू रजक, जाकिर हुसैन, राजकिशोर यादव,आफ ताब चोखे भाई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
 
महापौर बताई प्राथमिकताएं-पेयजल पर पहले रहेगा फोकस-
शपथ ग्रहण के बाद नवनिर्वाचित महापौर प्रीति सूरी ने बुधवार को नगर निगम पहुंचकर मेयर की कुर्सी सम्हाली। महापौर श्रीमती सूरी ने दैनिक भास्कर से पेयजल, स्वच्छता एवं नगर निगम की वित्तीय हालत पर चर्चा की। नवनिर्वाचित मेयर ने   शहर की पेयजल बड़ी चुनौती माना है। उन्होने कहा कि चुनाव में किए गए वादे के अनुसार शहर के लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। डोर टू डोर कचरा कलेक्शन के लिए शासन से अनुदान बंद होने के सवाल पर उन्होने कहा कि इसके लिए शासन से बात करेंगे और पूर्व की तरह अनुदान आवंटन के लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होने कहा कि शहर की अवैध कालोनियों को वैध करने पर भी फोकस रहेगा। पूर्व में निर्मित योजनाओं के संबंध में अधिकारी और कर्मचारियों से मिलकर सार्थक रणनीति बनाई जाएगी। इसके साथ शहर के अंदर सडक़, नाली, प्रकाश व्यवस्था को बनाना भी चुनौती है। अवैध कॉलोनियों को लेकर भी मेयर सजग दिखाई दीं। आय और व्यय को लेकर मेयर ने कहा कि इस बात पर ध्यान दिया जाएगा कि राशि का उपयोग अच्छे और विकास कार्यों में हो।

Created On :   4 Aug 2022 10:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story