सहकारी समिति सहायक प्रबन्धक निकला करोड़पति

लोकायुक्त पुलिस की छापामार कार्यवाही सहकारी समिति सहायक प्रबन्धक निकला करोड़पति

डिजिटल डेस्क, बालाघाट। जिले के बिरसा जनपद अंतर्गत ग्राम करौंदा निवासी प्राथमिक साख सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक संतोष भगत के घर पर लोकायुक्त पुलिस जबलपुर की टीम ने छापामार कार्यवाही करते हुए आय से अधिक सम्पति मामले को उजागर किया है।
जे पी वर्मा (डीएसपी,लोकायुक्त) पुलिस ने बताया कि ग्राम करौंदा निवासी संतोष भगत जो पूर्व में इसी समिति में सेल्समेन थे। उनके खिलाफ आय से अधिक सम्पति की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसके अनुसार उनके घर पर छापामार कार्यवाही की गई। अभी तक उनके पास से बारह कृषि तथा अन्य भूमियों की रजिस्ट्री, 15 लाख की एफडी, चार मकान और छह लाख रु के घरेलू सामान की जानकारी आई है। इस तरह अभी तक तकरीबन एक करोड़ दस लाख रु की सम्पति का पता चला है। मामले की जांच जारी है।

Created On :   10 May 2022 12:03 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story