जीत के करीब कांग्रेस प्रत्याशी टंडन, भाजपा खेमे में छाई मायूसी

Congress candidate Tandon close to victory, disappointment in BJP camp
जीत के करीब कांग्रेस प्रत्याशी टंडन, भाजपा खेमे में छाई मायूसी
जीत के करीब कांग्रेस प्रत्याशी टंडन, भाजपा खेमे में छाई मायूसी



डिजिटल डेस्क दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में हुए विधानसभा के उप-चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडल जीत के करीब हैं। वहीं भाजपा खेमे में मायूसी के बादल छाए हुए हैं। 19वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी से 15717 मतों से आगे चल रहे हैं। कुल 26 राउंड की गणना होना है, जिनमें से 7 राउंड शेष बचे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि  कांग्रेस के उम्मीदवार अजय टंडन मतगणना के पहले ही चक्र से बढ़त बनाए हुए है। यह बढ़त लगातार बढ़ती जा रही है। 19 चक्र की मतगणना पूरी होने तक कांग्रेस के उम्मीदवार टंडन ने राहुल लोधी पर 15717   ज्यादा मतों के अंतर की बढ़त बनाए हुए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी श्री टंडन का कहना है कि यह जीत जनता की जीत है। जनता ने बिकाऊ को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
 

Created On :   2 May 2021 2:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story