पूरे प्रदेश में होंगे किसान कल्याण कार्यक्रम पूरे प्रदेश में होंगे किसान कल्याण कार्यक्रम

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
पूरे प्रदेश में होंगे किसान कल्याण कार्यक्रम पूरे प्रदेश में होंगे किसान कल्याण कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क, खरगौन। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर के अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रधानमंत्री किसान निधि के अंतर्गत देश के 9 करोड़ किसानों के खाते में 18 हजार करोड़ रुपए की राशि उनके बैंक खातों में अंतरित कर सौगात दे रहे हैं। इसमें मध्यप्रदेश के 78 लाख किसान शामिल हैं। प्रधानमंत्री किसान निधि के क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार को किसानों की सूची भेजने का कार्य आवश्यक था। इस संबंध में पूर्व सरकार द्वारा रूचि न लेने के कारण योजना के क्रियान्वयन में जो बाधा आई थी, वो समाप्त की गई। पात्र किसानों के नाम सूची में जोड़े गए हैं। अटल जी की जयंती पर यह शुभ कार्य हो रहा है। उल्लेखनीय है कि इस योजना में केंद्र सरकार द्वारा छोटे और सीमांत किसानों को 6 हजार रुपये की राशि प्रति वर्ष देने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि किसानों के हित में इस योजना में 2-2 हजार रुपए की 2 अतिरिक्त किश्तें जोड़कर योजना में किसान को 10 हजार रुपए वार्षिक दिए जाने का प्रावधान कर योजना की उपयोगिता बढ़ा दी गई है। अटल जी की जयंती पर प्रधानमंत्री श्री मोदी वर्चुअल कार्यक्रम में किसानों से चर्चा कर उन्हें संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आज वीसी द्वारा कैबिनेट बैठक शुरू होने के पहले मंत्रियों को जानकारी दी कि मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री श्री मोदी का संबोधन पूरे प्रदेश में प्रसारित होगा। किसानों को प्रधानमंत्री किसान निधि की राशि अंतरित करने का यह वर्चुअल कार्यक्रम विकासखंड और पंचायत स्तर पर होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि किसान कल्याण पर मध्यप्रदेश सरकार लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश के 35 लाख किसानों को सोलह सौ करोड़ रुपए की राहत राशि देने की पहल भी की गई। इसके अंतर्गत किसानों के खाते में राशि अंतरित की जा रही है। इसकी शुरुआत गत 18 दिसंबर को की गई। अभी दी गई राशि एक तिहाई है। अगली किश्त के भुगतान के लिए भी आवश्यक प्रबंध किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के संबंध में सभी कलेक्टर्स को विस्तृत निर्देश दिए जा रहे हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी भी विकासखंड में इस कार्यक्रम के लिए समन्वय करेंगे। इसके अलावा कृषि, ग्रामीण विकास और राजस्व विभाग महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे। कार्यक्रम में भारत सरकार और मध्यप्रदेश सरकार की कृषि एवं किसान कल्याण योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि 25 दिसंबर को पूर्वान्ह 11 बजे कार्यक्रम में विधायक, सांसद भी उपस्थित रहेंगे। कृषि मंत्री को सूचना देकर विधायक और मंत्री अपने लिए कार्यक्रम स्थल निर्धारित कर लें। कार्यक्रम के प्रारंभ में विधायक और सांसद किसान कल्याण कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री का संबोधन होगा। तत्पश्चात दोपहर 12 बजे पहले केंद्रीय कृषि मंत्री और उसके बाद प्रधानमंत्री श्री मोदी का संबोधन होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा नए कृषि कानूनों की जानकारी भी दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रियों से इस कार्यक्रम की आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को भी कहा। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से संपन्न करवाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर समन्वय पूर्वक कार्य किया जाए।

Created On :   23 Dec 2020 8:58 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story