- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- अफवाह फैलाने वाले सवा सौ लोगों पर...
अफवाह फैलाने वाले सवा सौ लोगों पर एफआईआर
![FIR on 125 hundred people spreading rumors FIR on 125 hundred people spreading rumors](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2020/02/fir-on-125-hundred-people-spreading-rumors_730X365.jpeg)
डिजिटल डेस्क जबलपुर। रद्दी चौकी क्षेत्र में पुलिस पर पथराव एवं सड़क जाम करने के लिए लोगों को बहकाने एवं अफवाह फैलाकर लोगों को एकत्र करने के मामले में अब तक सवा सौ लोगों के खिलाफ अलग से मामला दर्ज किया गया है। इसके पहले बलवा मचाने वाले करीब दो हजार लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है।
गोहलपुर पुलिस ने इस मामले में दर्ज की गई एफआईआर के बाद से अब उन आरोपियों में हड़कम्प मच गया है, जिनके नाम एफआईआर में हैं। इन नामों का खुलासा अभी पुलिस ने नहीं किया है कि किन लोगों के नाम एफआईआर में हैं।
एसपी ने बाइक पर राउंड लिया - इधर पुलिस ने रद्दी चौकी क्षेत्र को पूरी तरह से छावनी बना रखा है। पूरी रात एसपी ने यहाँ पर बनाई अस्थायी चौकी में कम्बल ओढ़कर काटी। उसके बाद शनिवार को दोपहर में उन्होंने बाइक पर आसपास के क्षेत्रों में स्थिति को देखा एवं लोगों से मुलाकात की।
Created On :   2 Feb 2020 3:43 PM GMT