- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- सतना
- /
- लाडली लक्ष्मी की झांकी को प्रथम...
लाडली लक्ष्मी की झांकी को प्रथम पुरस्कार,सेंट्रल जेल दूसरे नंबर पर

डिजिटल डेस्क सतना। ७३ वें गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में १० आकर्षक झांकियों का प्रदर्शन किया गया। इनमें शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास कार्यों का नयनाभिराम प्रदर्शन किया गया था। इस बीच महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना पर तैयार की गई सजीव झांकी ने दर्शकों का मन मोह लिया। झांकी प्रथम पुरस्कार मिला। आजादी के अमृत महोत्सव पर तैयार की गई सेंट्रल जेल की झांकी दूसरे और ग्रामीण विकास के आजीविका संवर्धन पर आधारित जिला पंचायत की झांकी को तीसरा पुरस्कार प्रदान किया गया।
जिला पुलिस बल को भी प्रथम पुरस्कार:——
+ एकेएसयू ने भी मारी बाजी
परेड के ऑम्र्ड वर्ग में प्रथम पुरस्कार जिला पुलिस बल , द्वितीय पुरस्कार एसएएफ की पांचवीं बटालियन और तीसरा पुरस्कार जिला होमगार्ड को मिला। इसी प्रकार परेड अन-आम्र्ड में प्रथम पुरस्कार एकेएस यूनिवर्सिटी एनसीसी गल्र्स, द्वितीय पुरस्कार शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय एनसीसी ब्वॉयज और तीसरा पुरस्कार एकेएस यूनिवर्सिटी एनसीसी ब्वॉयज को प्रदान किया गया।
ये भी थे मौजूद :-
गणतंत्र दिवस के जिला स्तरीय मुख्य समारोह में सांसद गणेश सिंह, पूर्व महापौर ममता पांडेय, भाजपा के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र त्रिपाठी, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार, नगर निगम की कमिश्नर तन्वी हुड्डा, जिला पंचायत के सीईओ डा.परीक्षित राव, डीएफओ विपिन पटेल, अपर कलेक्टर राजेश शाही, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसके जैन, एसडीएम सुरेश जादव, आरके गुप्ता और डिप्टी कलेक्टर नीरज खरे भी उपस्थित थे। इसी बीच स्वतंत्रता सेनानियों , शहीद सैनिकों के परिजनों और लोकतंत्र सेनानियों का शॉल-श्रीफल से उनके घर पर जाकर सम्मान किया गया।
Created On :   28 Jan 2022 4:44 PM IST