खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह 22 से 26 जुलाई तक अनूपपुर के प्रवास में रहेंगे 10 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह 22 से 26 जुलाई तक अनूपपुर के प्रवास में रहेंगे 10 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह 22 से 26 जुलाई तक अनूपपुर के प्रवास में रहेंगे 10 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे

डिजिटल डेस्क अनूपपुर | अनुपपुर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मध्यप्रदेश शासन, बिसाहूलाल सिंह 22 जुलाई से 26 जुलाई तक अनूपपुर के अल्पप्रवास में रहेंगे। इस दौरान आप 10 करोड़ 52 लाख 45 हजार लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। भ्रमण कार्यक्रम का विस्तृत विवरण निम्नानुसार है- 22 जुलाई का भ्रमण कार्यक्रम मंत्री श्री सिंह 22 जुलाई प्रातः 11 बजे ग्राम छोहरी में आवर्धन नल जल योजना लागत 1 करोड़ 47 लाख का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 1 बजे ग्राम धनगवां में 1 करोड़ 27 लागत की आवर्धन नल जल योजना एवं 11 लाख 85 हजार लागत के प्राथमिक शाला भवन का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 3 बजे चचाई मौहार टोला में 1 करोड़ 1 लाख 81 हजार लागत की आवर्धन नल जल योजना, केल्होरी में 30 लाख लागत के उप स्वास्थ्य केंद्र एवं पीसीसी सड़कों कुल लागत 8 लाख 50 हजार तथा यात्री प्रतीक्षालय चचाई बसस्टैंड लागत 3 लाख का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 4:30 बजे ग्राम देवरी में 1 करोड़ 18 लाख 52 हजार लागत की आवर्धन नल जल योजना एवं पीसीसी सड़कों कुल लागत 15 लाख 72 हजार का भूमिपूजन तथा यात्री प्रतीक्षालय लागत 3 लाख एवं पीसीसी मार्ग लागत 2 लाख 90 हजार का लोकार्पण करेंगे। शाम 5:10 बजे ग्राम खोली में 30 लाख लागत के उप स्वास्थ्य केंद्र का भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात शाम 6 बजे मंत्री श्री सिंह जमुना (ग्राम-परासी) के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि विश्राम ग्राम परासी में रहेगा। 23 जुलाई का भ्रमण कार्यक्रम प्रातः 11:30 बजे ग्राम पटनाकला में 29 लाख लागत की गौशाला, पीसीसी सड़क लागत 3 लाख 7 हजार एवं चेक डैम लागत 29 लाख 88 हजार का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 12:30 बजे ग्राम डोंगराटोला में 30 लाख लागत के उपस्वास्थ्य केंद्र, चेक डैम लागत 15 लाख एवं पीसीसी सड़कों लागत 16 लाख 81 हजार का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 2 बजे ग्राम सोनमौहरी में 51 लाख लागत की नर्सरी का भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 3 बजे ग्राम बीड़ में आवर्धन नल जल योजना लागत 1 करोड़ 34 लाख 79 हजार का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 4:30 बजे ग्राम जरियारी में उप स्वास्थ्य केंद्र लागत 30 लाख का भूमिपूजन करेंगे। शाम 6:30 बजे ग्राम कुकरगोड़ा में 29 लाख लागत की गौशाला एवं 30 लाख लागत के चेक डैमों का भूमिपूजन करेंगे। शाम 7 बजे मंत्री श्री सिंह जमुना (ग्राम-परासी) के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि विश्राम ग्राम परासी में रहेगा। 24 जुलाई का भ्रमण कार्यक्रम प्रातः 11 बजे भालूमाड़ा में वार्ड क्र. 16 में 9 लाख 55 हजार लागत के सांस्कृतिक मंच, वार्ड 9 पुरानी नगरपालिका में 4 लाख 35 हजार लागत के आरओ एवं वार्ड 12 में सड़क डामरीकरण कार्य लागत 24 लाख का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 3:15 बजे बदरा में गौशाला लागत 29 लाख का भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 4:30 बजे मंत्री श्री सिंह जमुना (ग्राम-परासी) के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि विश्राम ग्राम परासी में रहेगा। 25 जुलाई का भ्रमण कार्यक्रम कलेक्ट्रैट सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे मंत्री श्री सिंह विभिन्न विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में समीक्षा बैठक एवं दोपहर 2 बजे से खाद्य वितरण प्रणाली की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 4:00 बजे मंत्री श्री सिंह जमुना (ग्राम-परासी) के लिए प्रस्थान करेंगे। रात्रि विश्राम ग्राम परासी में रहेगा। मंत्री बिसाहूलाल सिंह 26 जुलाई प्रातः 5 बजे जमुना (ग्राम-परासी) से भोपाल हेतु प्रस्थान करेंगे।

Created On :   20 July 2020 10:37 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story