हैदराबाद: पत्नी और दो बहनों की हत्या करने वाला व्यक्ति फांसी पर लटका मिला

Hyderabad: A man who killed two sisters was hanged
हैदराबाद: पत्नी और दो बहनों की हत्या करने वाला व्यक्ति फांसी पर लटका मिला
हैदराबाद: पत्नी और दो बहनों की हत्या करने वाला व्यक्ति फांसी पर लटका मिला
हाईलाइट
  • हैदराबाद: दो बहनों की हत्या करने वाला व्यक्ति फांसी पर लटका मिला

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। हैदराबाद के पुराने शहर में अपनी दो बहनों की हत्या और तीसरी बहन को घायल करने वाले व्यक्ति ने सोमवार को आत्महत्या कर ली। अहमद बिन सलाम बा इस्माइल (27) बुधवार की देर शाम चन्द्रायंगुट्टा पुलिस थाने की सीमा में आने वाले सलाला में अपने घर में फांसी पर लटका मिला।

पुलिस को शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला और यह संदेह है कि उसने अपराध करने के बाद खुद को फांसी लगा ली। स्थानीय निवासियों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस जब उसके घर में गई तो व्यक्ति फांसी पर लटका हुआ मिला। आरोपी ने उसी घर में आत्महत्या की, जहां उसने अपनी दोनों बहनों की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। रजिया बेगम (35) की मौके पर ही मौत हो गई थी और जकीरा बेगम (45) ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया था।

इस अपराध को अंजाम देने के बाद आरोपी सलाला से एक किलोमीटर दूर नबील कॉलोनी में अपनी छोटी बहन नूरा बेगम (30) के घर गया और उसी चाकू से उस पर हमला किया। उसके पति ओमर बा हसन (36) द्वारा बचाव किए जाने पर उसने उसे भी चाकू मार दिया। दोनों को गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस को शक है कि हत्या के पीछे का कारण संपत्ति का विवाद हो सकता है। सहायक पुलिस आयुक्त एम.ए.माजिद ने कहा, हम सभी कोणों से मामले की जांच कर रहे हैं। बता दें कि अहमद बिन सलाम को मार्च 2019 में अपनी पत्नी फातिमा सादी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। वह इस साल जमानत पर रिहा हुआ था।

 

Created On :   2 July 2020 6:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story