जांजगीर-चांपा : युवा मंडल पुरस्कार वर्ष 2020-21 के लिए आवेदन आमंत्रित

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
जांजगीर-चांपा : युवा मंडल पुरस्कार वर्ष 2020-21 के लिए आवेदन आमंत्रित

डिजिटल डेस्क, जांजगीर-चांपा। भारत सरकार के अंतर्गत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के नेहरू युवा केन्द्र चाम्पा द्वारा जिला युवा मंडल पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले जांजगीर-चाम्पा जिले के पंजीकृत युवा मंडल, महिला मंडल से आवेदन कर सकते है। केन्द्र के जिला युवा समन्वयक ने बताया कि 01 अप्रैल 2019 से 31 मार्च 2020 में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के आधार पर पुरस्कार के लिए चयन किया जाएगा। इसमें समाज सेवा से संबंधित जैसे- स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन, व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वरोजगार संबंधी गतिविधी, राष्ट्रीय एवं अन्तराष्ट्रीय दिवस एवं सप्ताह का आयोजन, समाज कल्याण, स्वच्छता कार्यक्रम, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में किए गए कार्यों को शामिल किया गया है। चयनित मण्डल को 25 हजार रूपये नगद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा। निर्धारित प्रपत्र, फार्म तथा विस्तृत जानकारी के लिए नेहरू युवा केन्द्र (8279508167, 07819245294 ) चाम्पा से संपर्क किया जा सकता है।

Created On :   18 Nov 2020 8:19 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story