जांजगीर-चांपा : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 08 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत

By - Bhaskar Hindi |27 Oct 2020 11:25 AM IST
जांजगीर-चांपा : आकस्मिक मृत्यु के 02 प्रकरणों में 08 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत
डिजिटल डेस्क, जांजगीर-चांपा। 26 अक्टूबर 2020 कलेक्टर श्री यशवंत कुमार ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 02 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 08 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान की स्वीकृति दी है। जिले की तहसील मालखरौदा के ग्राम बड़ेसीपत निवासी श्री घासुराम के सर्पदंश से मुत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पत्नि श्रीमती अनिता और तहसील सक्ती के ग्राम सकरेलीखुर्द निवासी श्रीमती अलकुशा बाई की आग मे जलने से मुत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पति बीरबल राम को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Created On :   27 Oct 2020 1:09 PM IST
Next Story