कानपुर कांड: फरीदाबाद में छिपा है विकास दुबे? CCTV कैमरे में कैद, तीन लोगों गिरफ्तार, पूछताछ जारी

Kanpur encounter Wanted Gangster Vikas Dubey Spotted in Faridabad captured on CCTV raid at hotel
कानपुर कांड: फरीदाबाद में छिपा है विकास दुबे? CCTV कैमरे में कैद, तीन लोगों गिरफ्तार, पूछताछ जारी
कानपुर कांड: फरीदाबाद में छिपा है विकास दुबे? CCTV कैमरे में कैद, तीन लोगों गिरफ्तार, पूछताछ जारी
हाईलाइट
  • फरीदाबाद के एक होटल में रुका था विकास दुबे
  • होटल के सीसीटीवी फुटेज में नजर आया दुबे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कानुपर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या करने वाले भगोड़े गैंगस्टर के फरीदाबाद में नजर आने के बाद हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। जानकारी  के मुताबिक, गैंगस्टर विकास दुबे विकास फर्जी पहचान के जरिए बदखल चौक इलाके में स्थित एक छोटे होटल में रुका था। स्थानीय पुलिस के छापेमारी करने से पहले ही वह भाग निकला। फिलहाल पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

सीसीटीवी फुटेज में नजर आया विकास
हरियाणा-उत्तर प्रदेश पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर विकास दुबे के रिश्तेदार प्रभात समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान आपराधियों द्वारा फायरिंग भी की गई। पुलिस ने कानपुर की घटना के दौरान दुबे द्वारा इस्तेमाल की गई पिस्टल और यूपी पुलिस से छीनी गई एक पिस्टल बरामद की गई है। गिरफ्तार लोगों में से एक ने पुष्टि की है कि दुबे होटल में उसके साथ रुका था।

पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें नीली शर्ट में एक शख्स दिखाई दे रहा है। फुटेज में दुबे नीले रंग की शर्ट, जींस और मास्क पहने होटल में नजर आ रहा है। एक और सीसीटीवी कैमरे से पता चला कि वह एक बैग रखा है और सड़क किनारे खड़ा होकर एक वाहन के आने का इंतजार कर रहा था होटल के कर्मचारियों के अनुसार, विकास ने अपनी पहचान अंकुर के रूप में कराई थी और पुलिस के होटल पहुंचने से पहले ही वह वहां से भाग गया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, हमारी जानकारी के मुताबिक विकास दुबे दिल्ली और एनसीआर में आने-जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग कर रहा है। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि वह सड़क के किनारे खड़े होकर एक वाहन का इंतजार कर रहा था।

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में गैंगस्टर को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर कार्रवाई जारी है। इससे पहले बुधवार सुबह स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने उत्तर प्रदेश के मौदहा में एक मुठभेड़ में अमर दुबे को मार गिराया था गैंगस्टर विकास दुबे के दाहिने हाथ माने जाने वाले अमर को मंगलवार को कानपुर पुलिस ने मोस्ट वॉन्टेड की सूची में शामिल किया था।

Created On :   8 July 2020 6:04 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story