मनमोहन अग्रवाल सर्वसम्मति से फिर बने भोपाल उत्सव समिति के अध्यक्ष 

Manmohan Agrawal unanimously re-elected chairman of Bhopal Utsav Samiti
मनमोहन अग्रवाल सर्वसम्मति से फिर बने भोपाल उत्सव समिति के अध्यक्ष 
मनमोहन अग्रवाल सर्वसम्मति से फिर बने भोपाल उत्सव समिति के अध्यक्ष 

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजाधानी और प्रदेश में तीन दशकों से समाज कल्याण, मनोरंजन, व्यापार प्रगति के प्रयासों के लिए लोकप्रिय भोपाल उत्सव मेला समिति की वार्षिक साधारण सभा में रविवार को मनमोहन अग्रवाल को सर्वसम्मति से दोबारा अध्यक्ष चुना गया है। उनका कार्यकाल तीन साल का होगा। उनके नाम का प्रस्ताव ओम सिंहल ने रखा था। राजेश जैन, विजय अग्रवाल व बंसत गुप्ता ने समर्थन किया।

ध्वनिमत से सर्वसम्मति से उनके चुने जाने की घोषणा चुनाव अधिकारी सीएम रावतिया ने की। मेला उपाध्यक्ष राजेश जैन ने बताया कि संतोष अग्रवाल ने पिछले वर्ष का लेखा- जोखा प्रस्तुत किया। 

विजय अग्रवाल व सुनील जैनाविन ने पूरे वर्ष किये सेवा कार्यों, नेत्र शिविर, कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर आदि का ब्यौरा दिया, जिसे सदन ने सराहा। मनमोहन अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में समिति के पूरे 122 सदस्यों से सेवाकार्यों हेतु सुझाव देने का अनुरोध किया। 

उन्होंने समिति के प्रेरणापुंज स्व. रमेश चन्द्र अग्रवाल का उल्लेख करते हुए समिति को पूरे 122 सदस्यों को सेवाभावी परिवार बताया और कहा सभी सदस्य मेला समिति को और शक्तिशाली बनाने हेतु कार्य करें। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ सदस्य आनंद तारण, रवि गगरानी, प्रहलाद अग्रवाल, महेश सैनी, महेन्द्र जैन, अजय सोगानी, अनुपम अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, राकेश शर्मा आदि ने भी रचनात्मक सुझाव दिए जिनको सदन ने स्वीकार किया।

Created On :   28 Dec 2020 10:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story