- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- सिंधु सभा की प्रदेश स्तरीय बैठक में...
सिंधु सभा की प्रदेश स्तरीय बैठक में हुए कई निर्णय
![Many decisions were taken in the state level meeting of Sindhu Sabha Many decisions were taken in the state level meeting of Sindhu Sabha](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2022/12/many-decisions-were-taken-in-the-state-level-meeting-of-sindhu-sabha_730X365.jpeg)
डिजिटल डेस्क,जबलपुर। भारतीय सिंधु सभा की बैठक दत्त होटल में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 31 मार्च को भोपाल में शहीद हेमू कालाणी जन्म शताब्दी समारोह के आयोजन को लेकर चर्चा के बाद कई निर्णय लिए गए। आयोजन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
बैठक का मार्गदर्शन संत कंवर राम अमरावती के पीठाधीश्वर राजेश,राष्ट्रीय अध्यक्ष लधाराम रामजी,भगवानदास सबनानी, विधायक अशोक रोहाणी, राजेश वाधवानी, प्रदेश अध्यक्ष गुलाब ठाकुर, महिला शाखा की अध्यक्ष कविता इसरानी, युवा शाखा के अध्यक्ष विनोद करमचंदानी ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री महेश ठारवानी ने किया। इस अवसर पर सोनू बचवानी, राजकुमार कन्धारी, उमेश पारवानी, विनोद बुधरानी, टिल्लूमल नेचलानी मौजूद रहे।
दीपक अध्यक्ष एवं मयंक बने महामंत्री- भारतीय सिंधु सभा की प्रादेशिक बैठक में भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा जबलपुर में दीपक मंगलानी को अध्यक्ष एवं मयंक मतानी को महामंत्री नियुक्त किया गया।
Created On :   22 Dec 2022 11:53 AM GMT