Clash Of The Titans: दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप में आज होंगे 4 रोमांचक मुकाबले, जीत के लिए 8 टीमों में होगी भिड़ंत, यहां देखें Live मैच

दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप में आज होंगे 4 रोमांचक मुकाबले, जीत के लिए 8 टीमों में होगी भिड़ंत, यहां देखें Live मैच
  • टूर्नामेंट के चौथे दिन जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा
  • दिनभर में खेले जाएंगे 4 मुकाबले
  • 8 टीमों के बीच होगी जोरदार भिड़ंत

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। दैनिक भास्कर कॉर्पोरेट कप टूर्नामेंट में रोज हाईवोल्टेज मैच देखने को मिल रहे हैं। मैदान पर प्लेयर्स जबरदस्त खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे टूर्नामेंट दिलचस्प होता जा रहा है। शहर के रेलवे ग्राउंड पर खेले जा रहे इस टूर्नामेंट के चौथे दिन (बुधवार, 25 मार्च) भी क्रिकेट फैंस को शानदार एक्शन देखने को मिलेगा। दिनभर में 4 रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें 8 टीमें जीत के लिए भिड़ेंगी।

आज के मैचों का शेड्यूल

आज का पहला मुकाबला इंजीनियर्स इलेवन और नेत्र केयर के बीच शाम 4.30 बजे खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मुकाबला मंगलायतन यूनिवर्सिटी और एमएसीएमएम के बीच 5.30 बजे से खेला शुरू होगा। दिन के तीसरे मैच में नर्मदा गैलेटाइंस और आर्किटेक्ट्स सुपरकिंग्स के बीच भिड़ंत होगी। यह मुकाबला शाम 6.30 बजे से खेला जाएगा। चौथा व अंतिम मैच पीसीसी इलेवन (एमपीईबी) और जनपद इलेवन (शाहपुरा) के बीच 7.30 बजे से खेला जाएगा।

कुल मिलाकर टूर्नामेंट का चौथा दिन हाई-वोल्टेज एक्शन से भरपूर रहने वाला है। सभी टीमें जीत हासिल करने के लिए अपना पूरा दम लगाएगी।

यहां देखें लाइव प्रसारण

22 से 29 मार्च तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में शहर की 25 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी मुकाबले 10-10 ओवर के होंगे, जिससे हर मैच में तेजी और रोमांच बना रहेगा। टूर्नामेंट की खास बात यह है कि दर्शक हर मैच का मजा रियल टाइम में ले सकते हैं। लाइव प्रसारण भास्कर हिंदी की वेबसाइट Bhaskarhindi.com पर किया जा रहा है।

Created On :   24 March 2026 11:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story