कोंकण, मध्य महाराष्ट्र में जोरदार बारिश होने का अनुमान

may be Heavy rains in Konkan, Madhya Maharashtra, weather report
कोंकण, मध्य महाराष्ट्र में जोरदार बारिश होने का अनुमान
कोंकण, मध्य महाराष्ट्र में जोरदार बारिश होने का अनुमान

डिजिटल डेस्क, पुणे/नागपुर। उत्तर महाराष्ट्र के किनारपट्टी और आस पास के इलाकों में मंगलवार को तूफानी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में भी जोरदार बारिश हो सकती है। आेखी चक्रवाती तूफान मुंबई से 670 किलोमीटर दूरी के आसपास बताया जा रहा था। उसकी तीव्रता कम होकर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो सकती है। दक्षिण गुजरात और पास के उत्तर महाराष्ट्र किनारों तक तूफान पहुंचेगा। इस स्थिति के कारण उत्तर महाराष्ट्र के समुद्री किनारों पर 50-60 किलोमीटर गति से हवा चलेगी। दक्षिण कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश होने की संभावना है। 

किनारापट्टी और आस पास के इलाकों में मुसलाधार बारिश होने की संभावना

उत्तर महाराष्ट्र, उत्तर महाराष्ट्र के किनारापट्टी और आस पास के इलाकों में मुसलाधार बारिश होने का अंदाजा जताया गया है। भले ही राज्य के कुछ हिस्सों में ठंड की तीव्रता कम हुई है। लेकिन विदर्भ में ठंड बनी हुई है। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान गोंदिया का दर्ज किया गया।

(कहां कितना तापमान?)

गोंदिया में 9.4 डिग्री सेल्सियस

नागपुर में 10.3 डिग्री सेल्सियस

वर्धा 11.7 डिग्री सेल्सियस

मुंबई में 23 डिग्री सेल्सियस

पुणे में 17.5 डिग्री सेल्सियस

कोल्हापुर में 20 डिग्री सेल्सियस

नाशिक में 16,1 डिग्री सेल्सियस

सातारा में 19.1 डिग्री सेल्सियस

सोलापुर में 16.4 डिग्री सेल्सियस

औरंगाबाद में 15.2 डिग्री सेल्सियस

सांगली 16.2 अंश सेल्सियस 

(विदर्भ में कई स्थानों पर ठंडक) 

विदर्भ में कई स्थानों पर ठंडक है। अक्सर गर्म रहने वाली उपराजधानी में सुबह और शाम के वक्त मौसम सर्द रहता है। लोगों को अलाव तापते देखा जा सकता है। ग्रामीण इलाकों में ठंडा का ज्यादा जोर है, जब्कि शहरी इलाकों में अभी दिन में ठंड ज्यादा नहीं है। रात के समय और सुबह शीत लहर महसूस होती है, जबकि दोपहर धूप के कारण ठंड का आसर कम हो जाता है।  

Created On :   4 Dec 2017 4:25 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story