- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- चेहरे पर स्प्रे छिड़ककर डिलीवरी बॉय...
Pune News: चेहरे पर स्प्रे छिड़ककर डिलीवरी बॉय ने आईटी इंजीनियर के घर में घुसकर किया रेप

- अकोला की रहने वाली है 22 वर्षीय पीड़िता
- जाने से पहले आरोपी ने ली सेल्फी
Pune News. शहर के कोंढवा इलाके में आईटी इंजीनियर युवती के घर में घुसकर दुष्कर्म करने के मामले से हड़कंप मच गया। आरोपी खुद को कुरियर डिलीवरी बॉय बनकर युवती के घर में दाखिल हुआ और उसके चेहरे पर स्प्रे छिड़क दिया। बेहोशी की हालत में उसने युवती से दुष्कर्म किया गया और सेल्फी लेकर फरार हो गया।
महिला ने होश में आने के बाद घटना की जानकारी परिजनों को दी और थाने में शिकायत की। 22 साल की पीड़िता मूलत: अकोला की है और 2022 से पुणे में रह रही है। जिस क्षेत्र में घटना हुई है, वहां शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा होने वाला है। इस वजह से इलाके में पुलिस कड़ाई से पेट्रोलिंग और कॉम्बिंग कर रही है। इसके बावजूद घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना ने एक बार फिर शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने भी जताई थी चिंता- बुधवार को पुणे में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने महिला जन सुनवाई के दौरान इस बात पर चिंता जताई थी कि पुणे में महिला अपराधों की बढ़ती संख्या लगातार बढ़ रही है। उसी दिन शाम को कोंढवा में युवती से दुष्कर्म की घटना हुई।
Created On :   3 July 2025 9:16 PM IST