महाराष्ट्र: पुणे में आतंकी कनेक्शन को लेकर 19 जगह एटीएस की कार्रवाई
By - Bhaskar Hindi |9 Oct 2025 1:49 PM IST
डिजिटल डेस्क, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में कोंढवा इलाके में आतंकवादी कनेक्शन की जानकारी मिलने पर एटीएस और पुणे पुलिस ने 19 जगहों पर छापेमारी की। इस दौरान कई संदिग्धों से पूछताछ की गई और कुछ अहम सबूत भी मिले। कार्रवाई गुप्त सूचना पर देर रात से सुबह तक चली। जिन घरों पर छापे पड़े वहां लोगों की पहचान और पृष्ठभूमि की जांच हुई।
पुलिस अधिकारियों ने इसे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला बताया है। इससे पहले भी पुणे से कुछ लोग पकड़े जा चुके हैं जो आतंकी गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं। इनके तार पाकिस्तान से जुड़े पाए गए। एक तो टेलीफोन एक्सचेंज भी पकड़ा जा चुका है जिसे गुपचुप तरीके से आपरेट किया जा रहा था।
Created On :   9 Oct 2025 11:41 AM IST
Next Story