- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- पुणे
- /
- विट्ठल दर्शन के लिए पंढरपुर जा रही...
Pune News: विट्ठल दर्शन के लिए पंढरपुर जा रही नाबालिग से रेप, बुजुर्ग महिलाओं के गहने भी लूटे

- महामार्ग की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल
- हथियार की नोक पर बुजुर्ग महिलाओं के गहने भी लूटे
- पॉक्सो के तहत मामला दर्ज
Pune News. भगवान विट्ठल के दर्शन करने पंढरपुर जा रहे एक परिवार को हथियार की नोक पर लूट लिया। लुटेरे यहीं नहीं रुके, कार में सवार परिवार की नाबालिग सदस्या की आब्रू लूट ली। यह घटना दौंड के पुणे-सोलापुर राष्ट्रीय महामार्ग पर स्वामी चिंचोली में घटी। घटना से पूरा दौंड इलाका सहम सा गया है। महामार्ग की सुरक्षा का सवाल उठने लगा है। नाबालिग लड़की के स्टेटमेंट के अनुसार दौंड पुलिस ने पॉक्सो के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया है। लड़की को मेडिकल के लिए सरकारी हॉस्पिटल भेज दिया गया है।
पॉक्सो के तहत मामला दर्ज
बारामती विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेश बिराजदार ने बताया कि कार में सवार परिवार चाय पीने के लिए सोमवार सुबह साढ़े चार बजे स्वामी चिंचोली के पास चाय पीने के लिए रुकी। चाय पीने के बाद जब वे वापस कार में बैठने लगे उसी समय दो बदमाश आए और कोयते की नोक पर बुजुर्ग महिलाओं के गहने लूट लिए। एक की नजर नाबालिग लड़की पर पड़ी। उसने लड़की को चाय की टपरी के पीछे झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। नाबालिग जब चिल्लाने लगी तब दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए। घटना से दौंड तहसील के लोग सहम से गए हैं। दौंड पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अज्ञात संदिग्धों की तलाश कर रही है।
बारामती विभाग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गणेश बिराजदार, दौंड उप-विभागीय पुलिस अधिकारी बापूराव दादास, पुणे अपराध जांच विभाग के पुलिस अधीक्षक अविनाश शिलिमकर, पुलिस निरीक्षक गोपाल पवार, नारायण देशमुख और अन्य ने घटनास्थल का दौरा किया। पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप गिल ने बताया कि नाबालिग लड़की के स्टेटमेंट के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। इस घटना की वजह से कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा फिर से गहरा गया है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर स्थित चाय की दुकान वाला इससे अनभिज्ञ है। बताया कि उसने कोई शोर शराबा नहीं सुना।
Created On :   30 Jun 2025 7:59 PM IST