नवलपुर में तालाब किनारे मिली नवजात बच्ची

डिजिटल डेस्क,शहडोल। थाना सोहागपुर अंतर्गत ग्राम नवलपुर में गुरुवार की सुबह तालाब किनारे एक नवजात बच्ची पाई गई। बताया गया है कि बच्ची का जन्म कुछ घंटे पहले ही हुआ होगा, जिसे खुले में कोई छोड़ गया। सुबह के समय तालाब की ओर गए ग्रामीणों ने बच्ची को देखा तो डायल 100 को सूचना दी। स्टाफ घटना स्थल डोंगरीटोला में तालाब किनारे पहुंचा और मेडिकल कॉलेज में लाकर भर्ती कराया। बच्ची पूर्ण रूप से स्वस्थ बताई गई है। थाने में प्रकरण दर्ज कर पता लगाया जा रहा है कि बच्ची को कौन छोड़ गया।
Created On :   25 Feb 2023 6:50 PM IST
Next Story












