- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पहाड़ीखेरा बृहस्पतिकुंड मार्ग में...
पहाड़ीखेरा बृहस्पतिकुंड मार्ग में मिला नवजात का शव

डिजिटल डेस्क पहाड़ीखेरा/पन्ना। जिले की बृजपुर थाना अन्तर्गत पहाड़ीखेरा में बृहस्पति कुंड मार्ग मेें कुंड के समीप एक नवजात शिशु के शव को पुलिस ने बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि आज सुबह करीब 12 बजे गश्ती पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि सडक़ मार्ग के किनारे एक नवजात शिशु का शव पड़ा हुआ है। जिसके बाद तत्काल ही थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृत पड़े नवजात शिशु के शव को बरामद किया गया और पोस्टमार्टम कार्यवाही के लिये जिला चिकित्सालय भेजा गया। मृत पाया गया लावारिश नवजात को किसके द्वारा इस तरह से फेंक दिया गया, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं प्राप्त नहीं हुई है। लोगो द्वारा तरह तरह की इसको लेकर चर्चाएं की जा रही है।
Created On :   30 Aug 2020 10:05 PM IST
Next Story










