- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- दतिया
- /
- दतिया: एक मास्क अनेक जिन्दगी के...
दतिया: एक मास्क अनेक जिन्दगी के अंतर्गत 15 लोगों पर चालानी कार्यवाही
By - Aditya Upadhyaya |13 Aug 2020 12:27 PM GMT
दतिया: एक मास्क अनेक जिन्दगी के अंतर्गत 15 लोगों पर चालानी कार्यवाही
डिजिटल डेस्क, दतिया। दतिया एक मास्क अनेक जिन्दगी के अंतर्गत आज स्थानीय राजगढ़ चौराहे और कोतवाली के पास बगैर मास्क लगाए जा रहे लोगों पर चालानी कार्यवाही करते हुए करीब 15 लोगों से मास्क न लगाने का 950 रूपये जुर्माना वसूला गया। चैकिंग दल में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अनिल दुबे सहित अन्य अधिकारी व पुलिस के कर्मचारी शामिल रहे। चैकिंग दल द्वारा लोगों को समझाईश दी गई कि घर से निकलते ही मास्क लगाये और बताया कि कोरोन वायरस से बचाव के लिए मास्क लगाना जरूरी है। जिससे स्वयं तथा दूसरों की सुरक्षा होगी।
Created On :   13 Aug 2020 10:37 AM GMT
Next Story