पुलिस ने सायबर अपराधों हेतु आयोजित किया जनजागरूकता कार्यक्रम

Police organized public awareness program for cyber crimes
पुलिस ने सायबर अपराधों हेतु आयोजित किया जनजागरूकता कार्यक्रम
देवेन्द्रनगर । पुलिस ने सायबर अपराधों हेतु आयोजित किया जनजागरूकता कार्यक्रम

डिजिटल डेस्क, देवेन्द्रनगर । पुलिस अधीक्षक पन्ना धर्मराज मीना द्वारा सायबर सम्बंधी अपराधो से जन जागरूकता एवं रोकथाम हेतु सायबर जागरूकता कार्यक्रम समस्त थाना और चौकियों में आयोजित करवाया जा रहा है। निर्देशों के पारिपालन में थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर जयहिन्द शर्मा द्वारा शासकीय महाविद्यालय देवेन्द्रनगर एवं रैनवो पब्लिक स्कूल देवेन्द्रनगर में सायबर सम्बंधी अपराधो से जन जागरूकता तथा एक दिवसीय विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर, महिला उपनिरीक्षक जया सोनी एवं थाना स्टॉफ के साथ पहुँचकर छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया जाकर सायबर सम्बंधी अपराधों, व्हाट्सएप, फेसबुक एवं अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से हो रहे आनलाईन फ्राड, मोबाइल सेफ्टी डिवाईट टिप्स की जानकारी दी गई। सायबर क्राइम से बचने के उपाय बताये गये शासकीय महाबिद्यालय देवेन्द्रनगर में बालक-बालिकाओ की अलग-अलग कार्यशाला का आयोजन कर महिला उप निरीक्षक जया सोनी द्वारा उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुये पुलिस के साथ मित्रवत रहकर अपने साथ होने वाले किसी भी अपराध की जानकारी बिना डरे पुलिस के साथ साझा करने की बात कही गई। यदि कोई व्यक्ति बुरी नजर रखता है तो बिना किसी दबाव के परिवार के साथ पुलिस थानों में पहुँचकर बाल कल्याण पुलिस अधिकारी को जानकारी दे आपकी सहायता हेतु प्रत्येक पुलिस थाने में बाल कल्याण अधिकारी की नियुक्ति की गई है जो आपकी सहायता हेतु पुलिस थानों में उपस्थित होते है। जो तत्काल आपकी सहायता करते है एवं रैनवो पब्लिक स्कूल देवेन्द्रनगर में सायबर सम्बंधी आपराधो की जागरूकता के साथ-साथ गुड टच एवं बैड टच की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में महिला आरक्षक रश्मि त्रिपाठी, आरक्षक सत्यबीर सिंह, संजय बघेल एवं आदित्य कुशवाहा उपस्थित रहें। जिनके द्वारा सभी बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुये बच्चों को पुलिस सेवा में भविष्य बनाने के बारे में जानकारी दी गई। 


 

Created On :   30 April 2022 10:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story