BJP नेताओं के जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित 11 गिरफ्तार। 

Police raided gambling place of BJP politician, 11 people arrested
BJP नेताओं के जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित 11 गिरफ्तार। 
BJP नेताओं के जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, पूर्व मंडल अध्यक्ष सहित 11 गिरफ्तार। 

डिजिटल डेस्क, दमोह। जिले के बटियागढ़ थाना अंतर्गत लंबे समय से खेले जा रहे जुआ पर पर बटियागढ़ थाना प्रभारी ने छापा मारकर कार्यवाही की। इस कार्रवाई में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव से डब्बू भैया नामक जुआरी सहित करीब 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। प्रदेश में भाजपा की सत्ता होने की आड़ लेकर लंबे समय से खिलाया जा रहा था जुआ।

बटियागढ़ थाना प्रभारी छ्वक्क ठाकुर ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार बुधवार की दरमियानी रात 2:00 बजे क्षेत्र के छोटी पथरिया नर्सरी से आरोपियों जुआ खेलते गिरफ्तार किया। टीआई ठाकुर ने स्टाफ के साथ जाकर दबिश दी गई जुआरी पहले तो सत्ता का रौब  दिखाने लगे, लेकिन पुलिस के आगे उनकी एक नहीं चली। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले जाया गया जहां सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। खास बात यह है कि जुआ फड़ ब्लॉक स्तर नहीं, बल्कि जिला स्तर पर संचालित किया जा रहा था। क्योंकि दूसरे थाना क्षेत्रों के लोग भी जुआ खेलने पहुंच रहे थे और यह क्रम लंबे समय से चला आ रहा था। 

यह है मामला
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के पथरिया ग्राम में नर्सरी में बनी झोपड़ी में बटियागढ़ थाना प्रभारी जेपी ठाकुर पुलिस स्टॉफ के साथ पहुंचे। सूचना पर घेरा बंदी करके 11 जुआरियों को गिरफ्तार कर 3 लाख 20 हजार 800 नगद,1 बोलेरो, 1 स्कोर्पियो, 12 मोबाईल ताश के 52 सहित किया गया। कुल जब्त मशरूका कीमती 12 लाख 70 हजार 800 रुपए। 

जेपी ठाकुर थाना प्रभारी बटियागढ़ ने बताया है कि जुआ फड़ का संचालन करने वाले मुख्य आरोपी शिव सिंह डब्बू भैया एवं कुन्नू पटेल दोनों भाइयों के सहित  शकील खान निवासी बटियागढ़, हरी सिंह लोधी निवासी बटियागढ़, पूरन लोधी निवासी खिरिया बछिया, महेंद्र सिंह लोधी निवासी बटियागढ़, गोविंद लोधी निवासी  खिरिया बछिया, बृजेश लोधी निवासी खजरी बिलानी पथरिया, इमरत लोधी निवासी केंथोरा, बालमुकुंद चौबे लुहारी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है क्योंकि भाजपा नेताओं के इस जुआ फड़ पर कोई पूर्व अधिकारियों ने इस तरह की लंबी कार्यवाही नहीं की थी।

Created On :   18 July 2018 1:01 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story