UP: राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव, मेदांता में भर्ती, CM योगी ने फोन पर जाना हाल

Ram Janmabhoomi trust head Nritya Gopal Das coronavirus positive Mathura Uttar pradesh CM Yogi PM Modi ayodhya ram mandir
UP: राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव, मेदांता में भर्ती, CM योगी ने फोन पर जाना हाल
UP: राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव, मेदांता में भर्ती, CM योगी ने फोन पर जाना हाल

डिजिटल डेस्क, मथुरा। अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दरअसल महंत गोपाल दास जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा आए हुए हैं और शहर के सीताराम मंदिर में रुके हैं। गुरुवार को अचानक तबियत खराब होने और सांस लेने में दिक्कत के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंदिर पहुंचकर जांच की। उनका कोरोना टेस्ट भी किया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इलाज के लिए उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी फोन पर उनका हाल जाना।

मथुरा कलेक्टर सर्वज्ञराम मिश्र और मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी महंत का हाल जानने पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोपाल दास के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने जिला प्रशासन को उचित प्रबंध के निर्देश भी दिए हैं। सरकारी प्रवक्ता ने बताया, मुख्यमंत्री ने डीएम मथुरा और मेदांता के डॉक्टर त्रेहन से बात की। अस्पताल में उनके लिए तत्काल चिकित्सा ध्यान देने का अनुरोध किया। 

मथुरा के जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्रा के अनुसार महंत नृत्य गोपाल दास का कोरोना एंटीजन टेस्ट हुआ है। जांच में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। महंत को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। जिलाधिकारी ने बताया, महंत बुधवार रात श्रीकृष्ण जन्मस्थान में आयोजित जन्मोत्सव में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने कान्हा का अभिषेक किया। इसके बाद वह रात में शहर के जंक्शन रोड स्थित सीताराम मंदिर में ठहरे थे। बताया गया, उनका ऑक्सीजन लेवल ठीक है। दवाइयां दी गयी है। कोई गंभीर बात नहीं है।

जिलाधिकारी ने बताया, मुख्यमंत्री लगातार हम लोगों से संपर्क में है। हर क्षण की खबर ले रहे हैं। अभी महंत जी ठीक हैं लेकिन और अच्छे से इलाज हो इसके लिए उनको एम्बुलेंस से मेदांता भेजा गया है। महंत के एक शिष्य ने बताया, खांसी जुकाम के चलते महाराज की तबीयत खराब हो गई। फिलहाल स्वास्थ विभाग की टीम ने चेकअप किया है। चिकित्सकों ने बताया, महंत नृत्य गोपाल को हल्का बुखार और खांसी थी। सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्हें दवा दी गयी है और अब बुखार उतर गया है। खांसी में भी आराम है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जन्माष्टमी के अवसर पर बुधवार रात श्रीष्ण जन्मस्थान पर आयोजित प्राकट्योत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। हर बार वह इस आयोजन में शामिल होते हैं। इस बार वह बाल गोपाल के अभिषेक के लिए अयोध्या से पवित्र सरयू जल भी लेकर गए थे।

गौरतलब है कि,अयोध्या में 5 अगस्त को राम मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में महंत नृत्य गोपाल दास ने पीएम मोदी के साथ मंच भी साझा किया था। भूमि पूजन से पहले रामलला के दो पुजारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके अलावा कई पुलिसकर्मी भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। कोरोना के चलते राम जन्मभूमि मंदिर के भूमिपूजन के कार्यक्रम में खास इंतजाम किए गए थे। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया गया था।

Created On :   13 Aug 2020 7:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story