पेट्रोल पम्प संचालक पर हमला कर लूट की घटना में दो नामजद समेत 22 पर अपराध दर्ज

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सतना पेट्रोल पम्प संचालक पर हमला कर लूट की घटना में दो नामजद समेत 22 पर अपराध दर्ज

डिजिटल डेस्क,सतना। सिंहपुर थाना अंतर्गत दुआरी में पेट्रोल पम्प संचालक पर जानलेवा हमला कर लूटपाट और तोडफ़ोड़ करने पर पुलिस ने 22 से ज्यादा लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि 19 फरवरी की शाम लगभग साढ़े 7 बजे आरोपी रघुराज सिंह उर्फ रघ्घू, निवासी ललचहा, अपने दो साथियों को लेकर जयप्रकाश शर्मा उर्फ गुड्डा पुत्र स्वर्गीय विश्वनाथ शर्मा 43 वर्ष, निवासी शिवराजपुर के पेट्रोल पम्प पर पहुंचे और धमकाते हुए फ्री में पेट्रोल-डीजल देने के लिए कहा। इस बात का विरोध करने पर आरोपी गाली-गलौज कर चला गया। लगभग 2 घंटे बाद आरोपी रघुराज अपने भाई दादू सिंह समेत दो दर्जन लोगों को लेकर आ धमका।

बाल-बाल बची जान, हाथ में लगा छर्रा 

आरोपी ने आते ही जयप्रकाश की छाती में बंदूक लगाकर फायर कर दिया, पर तभी पीडि़त ने हाथ लगाकर नाल किनारे कर दी, जिससे छर्रा ऊंगली पर लगकर निकल गया। आरोपियों ने पेट्रोल पम्प के कार्यालय को तहस-नहस करने के साथ स्कार्पियो क्रमांक एमपी 17 जेडए 9994 को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं काउंटर से 1 लाख 17 हजार 922 रुपए और दो मोबाइल भी लूट ले गए। घटना में बुरी तरह घायल होने पर जयप्रकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीडि़त ने गले में पहनी 6 तोले की सोने की चेन भी लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पेट्रोल पम्प संचालक और उनके कर्मचारियों के बयान तथा जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 294, 323, 327, 336, 386, 427, 440 और 506 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
 

Created On :   22 Feb 2023 9:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story