समाजवादी पार्टी ने मनाई डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती
By - Sanjana Namdev |24 March 2023 8:49 AM GMT
पन्ना समाजवादी पार्टी ने मनाई डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती
डिजिटल डेस्क,पन्ना। समाजवादी पार्टी पन्ना द्वारा डॉ. राम मनोहर लोहिया की जन्म जयंती मनाई गई। जिसमें समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह यादव पहलवान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। जिन्होंने राम मनोहर लोहिया के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके पद चिन्हों पर चलने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में हरिराम लखेरा, रामकिशोर गुप्ता, त्रिलोक सिंह यादव जिलाध्यक्ष ओबीसी महासभा, हरनाम सिंह, अरविंद पटेल, ईश्वर प्रसाद पटेल, रामकिशोर पटेल, राजेश कुमार गुप्ता, हरिनारायण खरे, मोहन लाल सोनी, अशोक कुमार, दिनेश कुमार खरे, मुन्ना लाल श्रीवास, विपिन कुमार खरे, राजेश कुमार गुप्ता, श्री दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।
Created On :   24 March 2023 8:49 AM GMT
Next Story