प्रतिबंधित क्षेत्र में आधी रात को पत्थरबाजी, हंगामा

Stoning in midnight in a restricted area, commotion
प्रतिबंधित क्षेत्र में आधी रात को पत्थरबाजी, हंगामा
प्रतिबंधित क्षेत्र में आधी रात को पत्थरबाजी, हंगामा

डिजिटल डेस्क जबलपुर। गोहलपुर में कंटेनमेंट क्षेत्र में तब्दील किए गये मोमिनपुरा तलैया क्षेत्र में आधी रात को जमकर बवाल हुआ। यहाँ पार्षद पति व राशन दुकान संचालक के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हुआ उसके बाद लॉकडाउन तोड़कर दोनों तरफ से लोगों की भीड़ जमा हो गयी। इस बीच पत्थरबाजी व जमकर मारपीट हुई। घटना की सूचना लगने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और मामला शांत कराया। इस घटना में दोनों पक्षों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।   इस संबंध में टीआई आरके गौतम ने बताया  कि पार्षद शफीक हिना के पति शफीक अंसारी और सलीम मिट्टी तेल वाले जो कि राशन दुकान का संचालन करते हैं के बीच पूर्व से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। बीती रात 1 बजे के करीब दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इस बीच लोगों की भीड़ घरों के बाहर जमा होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और मामला शांत कराया था। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट करने व पत्थरबाजी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 107, 116 व 110 व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। 

Created On :   15 May 2020 9:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story