अनूपपुर: स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी हेतु कलेक्टर ने की राजपत्रित अधिकारियों की तैनाती

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
अनूपपुर: स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी हेतु कलेक्टर ने की राजपत्रित अधिकारियों की तैनाती

डिजिटल डेस्क, अनूपपुर। अनूपपुर विधानसभा उप निर्वाचन 2020 विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 87-अनूपपुर (अ.ज.जा.) में मतदान उपरांत ई.व्ही.एम. एवं व्ही.व्ही. पैट सुरक्षित रखे जाने हेतु स्ट्रांग रूम शासकीय पॉलिटेक्निक कालेज अनूपपुर में निर्मित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतगणना तक अंतिम 72 घंटों के मानक संचालक प्रक्रिया (मासंप्र) के अध्याय 4 मतदान दिवस (पी-0) में बिंदु क्रमांक 14.1.7 अनुसार एक पुलिस अधिकारी के साथ एक राजपत्रित अधिकारी को सुरक्षित कक्षों की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए चौबीसों घंटे कर्तव्यारूढ़ रखा गया है। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अनूपपुर में निर्मित ईव्हीएम स्ट्रांग रूम की संपूर्ण सुरक्षा व्यवस्था हेतु 4 नवम्बर 2020 को सायं 4 बजे से 10 नवम्बर 2020 तक के लिए राजपत्रित अधिकारियों को स्ट्रांग रूम की सम्पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था एवं निगरानी (24x7) हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चंद्रमोहन ठाकुर द्वारा ड्यूटी तत्काल प्रभाव से लगाई गई है। कलेक्टर ने उक्त समस्त अधिकारियों को अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नोडल अधिकारी दृढ़कक्ष (स्ट्रांग रूम) के नियंत्रण एवं निर्देशन में सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Created On :   6 Nov 2020 9:28 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story