रामटेक- तुमसर मार्ग पर ईंट से लदा ट्रक पलटा, 5 घायल

Truck overturns on Ramtek-Tumsar road, 5 injured
रामटेक- तुमसर मार्ग पर ईंट से लदा ट्रक पलटा, 5 घायल
हादसा रामटेक- तुमसर मार्ग पर ईंट से लदा ट्रक पलटा, 5 घायल

डिजिटल डेस्क, रामटेक। रामटेक- तुमसर मार्ग पर स्थित टुरिस्ट ढाबा, नागार्जुन के पास ईंटों से लदा ट्रक पलटने से चालक सहित पांच लोग घायल हो गए। इनमें 2 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हादसा शनिवार 5 फरवरी को सुबह 10 बजे के दौरान हुआ। जानकारी के अनुसार शिवा ईंट भट्ठी, घोटी टोक से ट्रक क्रमांक एमएच-40,वाई- 9455 में ईंटे  लाद कर तेज गति से  रामटेक मार्ग से कामठी जा रहा था। इस बीच नागार्जुन समीपस्थ टुरिस्ट ढाबे के समीप चालक का नियंत्रण छूट गया और ट्रक पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ईंट पर बैठे दो मजदूर ईंट के नीचे दब गए। वहीं एक मजदूर दूर जा गिरा। हादसे में चालक संजय वामन ठाकरे (45), कामठी, मजदूर अरुण आसाराम रतनपुरे, (45), लोहारा, विजय ताराचंद नागोसे, (35), पंचाला खुर्द, उमेश गुलाब रंधई, (30)घोटीटोक और अनिल कचरू परतेती (42), पंचाला घायल हो गए। जिन्हे रामटेक के उपजिला अस्पताल लाया गया। घायलों में चालक संजय वामन ठाकरे और अरुण असाराम रतनपुरे की हालत गंभीर होने से दोनों को नागपुर रेफर किया गया। रामटेक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया। आगे की जांच पुलिस निरीक्षक प्रमोद मकेश्वर के मार्गदर्शन में जारी है।

Created On :   6 Feb 2022 12:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story